वेलार में श्री जलेरी माताजी वार्षिक मेला महोत्सव पर भव्य वरघोड़ा निकला, शाम को विशाल भजन सध्या, कल महाप्रसादी का होगा आयोजन
PALI SIROHI ONLINE
वेलार में श्री जलेरी माताजी वार्षिक मेला महोत्सव की धूम, भव्य वरघोड़ा निकला, वेलार विकास संघ के अध्यक्ष कान सिंह चौहान ने बताया कि वर घोड़े का ग्रामीणों द्वारा जगह जगह स्वागत भी किया गया।
बाली उपखंड के वेलार ग्राम में श्री जलेरी माताजी के वार्षिक मेला महोत्सव को लेकर मंगलवार को भव्य वरघोड़ा निकाला गया। डीजे की धुन पर माताजी के भजनों के साथ श्रद्धालु आराधना में लीन नजर आए। ग्रामीण गांजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों और गलियों से होते हुए श्री जलेरी माताजी मंदिर पहुंचे। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
वेलार विकास संघ के अध्यक्ष कान सिंह चौहान ने बताया कि वार्षिक मेला महोत्सव के तहत आज भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया। वहीं शाम को विशाल भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें गायक कलाकार छगन देवासी, कुलदीप सिंह राणा, कैलाश कलावत सहित विभिन्न भजन एवं नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने बताया कि 19 मई 2026 को सुबह महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्री जलेरी माताजी के भक्तगण पहुंचकर महाप्रसादी का लाभ उठाएंगे।
मेला महोत्सव में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कोठार सरपंच प्रशासक भीखी बाई प्रजापत, उप सरपंच पवन कुंवर चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अतिथि भी सम्मिलित होंगे।

