• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी नाना सहित विभिन्न गांवों में भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना श्री महावीर जीवदया मंडल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
चामुंडेरी नाना सहित विभिन्न गांवों में भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना श्री महावीर जीवदया मंडल

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी नाना सहित विभिन्न गांवों में भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना श्री महावीर जीवदया मंडल (नाणा); गायों के लिए 108 ट्रॉली हरा चारा वितरण और 1000 परिंडे लगाने का महा-अभियान शुरू
भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी और चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस चिलचिलाती धूप में मूक जीवों को राहत पहुंचाने के लिए एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय पहल की गई है। श्री महावीर जीवदया मंडल (नाणा) और क्षेत्र के सजग वन्य जीव प्रेमियों ने मिलकर गोवंश और पक्षियों की रक्षा के लिए एक साथ दो बड़े महा-अभियान शुरू किए हैं। जिसकी हर व्यक्ति सराहना कर रहा


गायों के लिए 108 ट्रॉली हरा चारा वितरण का लक्ष्य
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु संस्थान ने संकट की इस घड़ी में बेजुबान गायों और अन्य पशुओं की भूख शांत करने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत क्षेत्र में कम से कम 108 ट्रॉली हरा चारा सीधे गायों को वितरित करने का विशाल लक्ष्य रखा गया है, ताकि कोई भी गोवंश भूखा न रहे।

पक्षियों के लिए उमड़ा जन-सहयोग

नाणा सहित कई गांवों में लगेंगे 1000 परिंडे पशुओं के साथ-साथ आकाश में उड़ने वाले परिंदों के कंठ तृप्त करने के लिए चामुंडेरी गांव सहित आसपास के इलाकों में 1000 परिंडे लगाने का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। वन्य जीव प्रेमी ईश्वर सिंह चौहान (चामुंडेरी) ने बताया कि बेजुबान पक्षियों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। जन-सहयोग के माध्यम से अब तक नाणा, चामुंडेरी, भीमाना, विरमपुरा, लुंदाड़ा, चिमनपुरा और लालपुरा जैसे कई गांवों में परिंडे लगाए जा चुके हैं और यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।श्री महावीर जीवदया मंडल नाणा गत 5 वर्षों से यह पुण्य का कार्य करता आ रहा है

Previous Post

वेलार में श्री जलेरी माताजी वार्षिक मेला महोत्सव पर भव्य वरघोड़ा निकला, शाम को विशाल भजन सध्या, कल महाप्रसादी का होगा आयोजन

Next Post

आबूरोड में पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप:धारदार हथियार से हमले में सिर और हाथ पर आई गंभीर चोट

Next Post
आबूरोड में पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप:धारदार हथियार से हमले में सिर और हाथ पर आई गंभीर चोट

आबूरोड में पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप:धारदार हथियार से हमले में सिर और हाथ पर आई गंभीर चोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page