• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वाटेरा 3 भाई बहनों पर गिरी आकाशीय बिजली, बच्ची की हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रोहिड़ा-वाटेरा की जोड़फली में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। घर के बाहर खेल रहे एक ही परिवार के तीन बच्चे झुलस गए। गुड़िया कुमारी उम्र 7 वर्ष पुत्री शिवलाल की मौत हो गई। संतोष कुमारी पुत्री शिवलाल, विनोद कुमार पुत्र शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर रोहिड़ा पुलिस थाने से थानाधिकारी ओमकरण चारण मौके पर पहुंचे। ओमकरण चारण के अनुसार तीनों सगे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास थे। तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। तीनों मासूम बुरी तरह झुलस गए। बच्चों की चीख सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। परिजन तीनों को आबूरोड अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गुड़िया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। दोनों झुलसे बच्चों का आबूरोड में उपचार हुआ। बाद में उन्हें अन्यत्र रेफर किया गया।

Previous Post

पाली-अपने ही वार्ड में सीट नहीं बचा पाए भाजपा नेताः पूर्व सभापति के वार्ड में बागी ने हराया; पूर्व MLA, भाजपा जिलाध्यक्ष के इलाके में भी हारी पार्टी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page