• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली फालना में कॉग्रेस की हार के बाद बाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली। बाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि बाली फालना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की हार व जनता के जनादेश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस चुनाव परिणाम की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। व चुनाव में हार के कारणों के मंथन के लिए जल्द कार्यकर्ताओ की ब्रेठक लेकर मंथन करने की बात भी कही।

बाली विधानसभा क्षेत्र के खुडाला-फालना नगर पालिका एवं बाली नगर पालिका चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया है, हम उसे पूरी विनम्रता और लोकतांत्रिक भावना के साथ स्वीकार करते हैं।

मैं कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्याशी, पदाधिकारी और समर्थक का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद तन-मन-धन से पूरी मजबूती, निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव लड़ा।

चुनाव के दौरान धनबल का प्रभाव देखने को मिला और कई स्थानों पर लोगों को डराने-धमकाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन हमारे कार्यकर्ता और कांग्रेस प्रत्याशी लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मुद्दों के साथ मजबूती से खड़े रहे। इसके लिए मैं प्रत्येक कांग्रेसजन को सलाम करता हूं।

चुनाव परिणाम हमारे लिए अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। कांग्रेस पार्टी सत्ता और चुनाव से आगे बढ़कर हमेशा जनता के सुख-दुःख, अधिकार और विकास की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

हमारा संकल्प स्पष्ट है—
बाली और खुडाला-फालना के विकास, युवाओं के भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वच्छ प्रशासन और आमजन के सम्मान के लिए कांग्रेस सदैव जनता के साथ खड़ी रहेगी।

जनता का विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए हम आत्ममंथन करेंगे, अपनी कमियों को स्वीकार करेंगे और संगठन को और मजबूत करेंगे।

जनादेश का सम्मान है, जनता के प्रति हमारा संघर्ष और समर्पण पहले से भी मजबूत रहेगा।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों का पुनः हृदय से धन्यवाद।
आपका संघर्ष व्यर्थ नहीं गया है। संघर्ष जारी रहेगा, कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रहेगी।

View this post on Instagram

https://www.facebook.com/share/v/1HmZMzSQUA/

Previous Post

वाटेरा 3 भाई बहनों पर गिरी आकाशीय बिजली, बच्ची की हुई मौत

Next Post

मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका  में निर्दलीय पार्षद की मौत: 25 वार्ड में कांग्रेस-बीजेपी ने जीते थे 11-11; एक दिन पहले ही जीता था चुनाव

Next Post

मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका  में निर्दलीय पार्षद की मौत: 25 वार्ड में कांग्रेस-बीजेपी ने जीते थे 11-11; एक दिन पहले ही जीता था चुनाव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page