• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सास-दामाद की मौत: 10 वर्षीय पोता सहित तीन गंभीर घायल, गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर सुबह हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर मालवा चौराहे के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार 10 वर्षीय पोता और ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। हादसा यहीं नहीं रुका।

ट्रक के पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर भी आगे एक्सीडेंट होता देख अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और हाईवे जाम हो गया। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला और बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उदयपुर एमबी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। वहीं, कार में फंसी मृतक महिला और युवक को बाहर निकालकर मालवा चौरा अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया।

उदयपुर से जोधपुर जा रहा थे सास-दामाद और पोता बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेडतिया ने बताया कि हादसे में कार सवार सास दया भट्ट (55) और उनके दामाद पुष्पराज (32) की मौत हो गई। जबकि सास का 10 वर्षीय पोता गंभीर घायल है। जिसका इलाज जारी है। जोधपुर निवासी ये परिवार उदयपुर से वापस पिंडवाड़ा होते हुए जोधपुर जा रहा था।

तभी ये हादसा हो गया। टक्कर मारने वाला ट्रक ड्राइवर और एक ट्रेलर ड्राइवर भी घायल हैं, उन्हें भी हॉस्पिटल भर्ती कराया। क्रेन की मदद से ट्रक, कार और ट्रेलर को साइड में कराकर ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई गई। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके उदयपुर पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही लिखित रिपोर्ट लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Previous Post

रानी में वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया, निशान साहिब चढ़ाया गया

Next Post

पाली-मवेशी के चक्कर में वैन पलटी, 5 घायलः एयर बैग खुलने से बची ड्राइवर की जान, हेल्प लेकर हॉस्पिटल पहुंचे

Next Post

पाली-मवेशी के चक्कर में वैन पलटी, 5 घायलः एयर बैग खुलने से बची ड्राइवर की जान, हेल्प लेकर हॉस्पिटल पहुंचे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page