• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-मवेशी के चक्कर में वैन पलटी, 5 घायलः एयर बैग खुलने से बची ड्राइवर की जान, हेल्प लेकर हॉस्पिटल पहुंचे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सोमवार रात को मवेशी को बचाने के चक्कर में वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में वैन में सवार पांच जने घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहन चालकों ने हेल्प कर हॉस्पिटल पहुंचा। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा बिच्छू निवासी माणकचंद देवासी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह अपने परिवार के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए वैन लेकर निकलते थे। दर्शन कर वापस आते समय रात करीब 11 बजे गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के खौड-जवाली गांव के बीच अचानक उनकी वैन के आगे नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे में यह हुए घायल

हादसे में वैन में सवार पाली जिले के गुड़ा बिच्छू (गुड़ा एंदला) निवासी 65 साल के धोकलराम पुत्र रामाजी देवासी, उनकी 28 साल की बेटी पांचवा कलां (सोजत) निवासी ठमकी देवी पत्नी पारसमल, गुड़ा बिच्छू निवासी 32 साल के माणकचंद पुत्र धोकलराम देवासी, 60 साल की गेंदूदेवी पत्नी धोकलराम, 27 साल की श्यामादेवी पत्नी माणकचंद और 25 साल की सूरमादेवी पत्नी महेन्द्र देवासी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए खौड़ हॉस्पिटल से रात को पाली रेफर किया गया।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई। धोकलरा और उनकी बेटी ठमकीदेवी का उपचार जारी है। उनकी हालत भी खतरे से बाहर है। हादसे में वैन क्षतिग्रस्त हो गई।सड़क पर खड़े होकर हेल्प मांग पहुंचे हॉस्पिटल

इस हादसे में चोटिल हुए माणकचंद ने बताया कि वैन वह चला रहा था। हादसे में एयर बैग खुलने से उसे ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के उसके पिता, पत्नी, बहन सभी जो पीछे की सीट पर थे। बड़ी मुशिकल से सीट बेल्ट खोलकर गाड़ी से बाहर निकला और सभी को एक-एक कर बाहर निकाला। फिर सड़क पर खड़े होकर हेल्प मांगी ताकि हॉस्पिटल जा सके। दो-तीन गाड़ी वाले नहीं रूके। लेकिन कुछ ही देर में लोग रूके और अपनी गाड़ी में खौड़ हॉस्पिटल उन्हें पहुंचाया। जहां से रात को उन्हें पाली रेफर किया गया।

Previous Post

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सास-दामाद की मौत: 10 वर्षीय पोता सहित तीन गंभीर घायल, गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर सुबह हुआ हादसा

Next Post

बाली के बाल संस्कार केन्द्र में डा अंबेडकर जयंती का हुआ आयोजन

Next Post

बाली के बाल संस्कार केन्द्र में डा अंबेडकर जयंती का हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page