
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर। पंचायत उप चुनाव को लेकर आज तीन पंचायत समितियों में मतगणना चल रही है। पंचायत समिति सदस्य के 3 पदों पर गुरुवार को चुनाव हुआ था। झाड़ोल और सायरा में कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव जीत गए है। खेरवाड़ा में भाजपा ने जीत दर्ज की है।
दो में कांग्रेस और एक में भाजपा की जीत
झाड़ोल पंचायत समिति वार्ड नंबर 2 उपचुनाव परिणाम में भाजपा को हारी मिली है। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के इलाके कांग्रेस प्रत्याशी कमियालाल गरासिया 373 मतों से विजयी हुए। उन्होंने भाजपा के कलाराम सागिया को हराया।
गोगुंदा ब्लॉक के सायरा पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 6 के उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए है। यहां पर भी कांग्रेस की गंगा कुमारी गरासिया जीत गई। उन्होंने भाजपा की चुन्नीबाई गरासिया को 938 वोटों से हराया। भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली भी गोगुंदा ब्लॉक से ही आते है।
खेरवाड़ा पंचायत समिति में वार्ड संख्या 12 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहां भाजपा के नरेश मोची 680 मतों से विजयी हुए है। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बालूराम मेघवाल को हराया। ये इलाका कांग्रेस विधायक और पूर्व उच्च शिक्षामंत्री दयाराम परमार का है।



