• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रिश्वत के मामले में थाने के सीआई, एएसआई समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंडः मुकदमा नहीं बनाने की एवज में मांगी रिश्वत, आरोप थाने में लाकर पीटा था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 24, 2026
in Local
0
रिश्वत के मामले में थाने के सीआई, एएसआई समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंडः मुकदमा नहीं बनाने की एवज में मांगी रिश्वत, आरोप थाने में लाकर पीटा था

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन से एएसआई द्वारा सीआई हेमंत अहारी के नाम से 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें सीआई हेमंत अहारी, एसआई रमेशचंद्र, रणजीत हड़ात और कॉन्स्टेबल कैशाल मीणा शामिल हैं।

एसपी डॉ अमृता दुहन ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांचऋषभदेव डीएसपी अर्जुन सिंह को सौंपी है।

बता दें, इन पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को अवैध रूप से थाने में लाकर पीटा और छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की थी। फिर सौदा 80 हजार रुपए में तय हुआ।

मामले में शिकायत के बाद जब एसीबी टीम थाने में पहुंची तो पूरा मामला उजागर हुआ। एसीबी द्वारा एसपी को शिकायत देने के बाद मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई।

पैसे मंगवाने के लिए थाने में पीटा, एसीबी के रिकॉर्डर छीने

दरअसल, जालोर के रानीवाड़ा निवासी देवीसिंह ने 22 नवंबर को एसीबी स्पेशल यूनिट में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि परिचित आशीष सेन और लोकेश पटेल 21 नवंबर को हर्षावाडा स्थित शराब दुकान पर जा रहे थे। दोनों शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं।

दुकान पर जाते वक्त एएसआई रणजीत और कैलाश ने दोनों को अवैध शराब तस्करी का आरोप लगाते हुए हिरासत में ले लिया और थाने ले आए।

कॉन्स्टेबल कैलाश ने मुकदमा नहीं बनाने के लिए 2 लाख मांगे और फोन देकर पैसे मंगवाए। लोकेश ने जीजा महेन्द्र को घटना बताई। जल्द पैसे मंगवाने के लिए सीआई, एएसआई और कॉस्टेबल ने पीटा। थाने पहुंचे देवीसिंह को पीड़ितों ने आपबीती बताई।एसीबी के निर्देश पर देवीसिंह 22 नवंबर की रात को 80 हजार रुपए लेकर थाने पहुंचा। लेकिन कम पैसे देख पुलिस कर्मी नाराज हो गए।

एसीबी सत्यापन के दौरान पुलिस वालों ने पीड़ित के पास रिकॉर्डर पकड़ लिया था

सत्यापन के दौरान तलाशी में पुलिस ने पीड़ित से एसीबी का मिनी वॉइस रिकॉर्डर पकड़ लिया और पीटा। सबूत मिटाने को रिकॉर्डर व मेमोरी कार्ड छिपा दिए। एसीबी का जब रिकॉर्डर हटाने का पता लगा तो एसीबी की टीम थाने में पहुंची लेकिन उससे पहले दोनों एएसआई व कांस्टेबल फरार हो गए थे।

एसीबी एएसपी राजीव जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेज दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई मुख्यालय के निर्देश पर की जाएगी।

Previous Post

तखतगढ़ में 1 साल से तैयार धुल फांकता 9.19 करोड़ का एफएसटीपी प्लांट

Next Post

महंत निरंजन गिरी ने परोपकार का संदेश दियाः कहा- सत्कर्म, जरूरतमंदों की मदद और जीवों की रक्षा से मानव जीवन सार्थक होता है

Next Post
महंत निरंजन गिरी ने परोपकार का संदेश दियाः कहा- सत्कर्म, जरूरतमंदों की मदद और जीवों की रक्षा से मानव जीवन सार्थक होता है

महंत निरंजन गिरी ने परोपकार का संदेश दियाः कहा- सत्कर्म, जरूरतमंदों की मदद और जीवों की रक्षा से मानव जीवन सार्थक होता है

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page