• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

महंत निरंजन गिरी ने परोपकार का संदेश दियाः कहा- सत्कर्म, जरूरतमंदों की मदद और जीवों की रक्षा से मानव जीवन सार्थक होता है

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 24, 2026
in Local
0
महंत निरंजन गिरी ने परोपकार का संदेश दियाः कहा- सत्कर्म, जरूरतमंदों की मदद और जीवों की रक्षा से मानव जीवन सार्थक होता है

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-महंत निरंजन गिरी जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन सत्कर्म करने और जरूरतमंदों की मदद करने से सार्थक होता है। संत-महात्मा समाज को सदाचार और परोपकार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि परोपकार करने वाले व्यक्ति का ही वास्तविक सम्मान होता है। भगवान श्रीराम ने अधर्म और बुराई का नाश कर धर्म की स्थापना की। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के जरिए अधर्मियों का वध कर धर्म और प्रजा की रक्षा का संदेश दिया।

महंत ने कहा कि सूर्य अपनी किरणों से संसार को प्रकाश और ऊर्जा देता है, चंद्रमा शीतलता देता है और पेड़ फल देकर दूसरों का भला करते हैं। इन सभी की पूजा उनके परोपकारी स्वरूप के कारण होती है।

उन्होंने कहा कि संत-महात्मा अपना जीवन धर्म और मानव कल्याण के लिए समर्पित करते हैं। भारत में हजारों संत अलग-अलग जगहों पर भक्ति, सत्संग और धार्मिक गतिविधियों के जरिए समाज को सही रास्ता दिखा रहे हैं। सनातन धर्म की रक्षा और धार्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाने में संतों की भूमिका है।

महंत निरंजन गिरी ने कहा कि गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति मदद मांगे तो उसकी यथासंभव सहायता करनी चाहिए। मानव जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के दुख को समझने और उनके काम आने के लिए मिला है। व्यक्ति को ऐसे अच्छे काम करने चाहिए, जिन्हें उसके जाने के बाद भी लोग याद रखें।

उन्होंने जीव-जंतुओं की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अपने स्वार्थ या भोजन के लिए किसी जीव को बेवजह कष्ट नहीं देना चाहिए। भोजन शुद्ध होना चाहिए और व्यक्ति को अपने कर्मों के प्रति सजग रहना चाहिए। जीवों को पीड़ा पहुंचाकर धार्मिक अनुष्ठान करने से सच्ची भक्ति का उद्देश्य पूरा नहीं होता।

उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से कमाई गई राशि में से जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया गया छोटा दान भी पुण्यकारी होता है।

Previous Post

रिश्वत के मामले में थाने के सीआई, एएसआई समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंडः मुकदमा नहीं बनाने की एवज में मांगी रिश्वत, आरोप थाने में लाकर पीटा था

Next Post

ट्रेलर में घुसी कैंपर, 2 युवकों की मौतः हाईवे पर हादसा, बाप से गांव लौट रहे थे तीनों युवक; एक घायल जोधपुर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page