• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवक की हत्या के 9 आरोपी गिरफ्तारः पेट में चाकू मारकर किया था मर्डर, दो दोस्तों के साथ बाजार गया था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि एमटी बाइक से गांव घूमने और स्टंट करने को लेकर आरोपियों की मृतक से कहासुनी हुई थी।

इसके बाद आरोपियों ने मृतक प्रदीप मीणा के लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में संजय पिता काना ने प्रदीप मीणा के पेट में चाकू से हमला किया। जिससे वह घायलहोकर नीचे गिर गया। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल प्रदीप को एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दो दोस्तों संग खरीदारी करने गया था

घटना परसाद थाना क्षेत्र में 13 मार्च को शाम की है। जब प्रदीप मीणा अपने दोस्त विजय और दीपक के साथ परसाद खरीदारी करने गया था। तब तीनों अपनी बाइक खड़ी कर किसी काम से बस स्टेण्ड पर बैठे हुए थे। तभी रामा पिता सुंदर, संजय पिता काना मीणा दोनों पत्सर बाइक से आए और आते ही बाइक से स्टंट करने की बात को लेकर झगड़ने लगे। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। संजय ने प्रदीप के पेट में चाकू मार दिया। जिसके बाद आरोपी फारार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगह जंगल, गांव और उनके घरों से गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

संजय पिता काना मीणा, विकास पिता काना, गोविंद पिता सोहन मीणा, राहुल पिता सोहन, प्रवीण पिता सोहन, रामलाल पिता सुंदरलाल, पंकज पिता बंशीलाल, राजू पिता बंशीलाल मीणा और संजय पिता जीवा मीणा को गिरफ्तार किया है।

Previous Post

उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ में बिछेगी नई रेलवे लाइनः रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी, नीमच-कोटा और मंदसौर-बांसवाड़ा रेल लाइन का सर्वे भी मंजूर

Next Post

सोजत रोड में नववर्ष की उमंग: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली निकालकर दिया भारतीय नवसंवत्सर का संदेश

Next Post

सोजत रोड में नववर्ष की उमंग: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली निकालकर दिया भारतीय नवसंवत्सर का संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page