• March 19, 2026

सोजत रोड में नववर्ष की उमंग: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली निकालकर दिया भारतीय नवसंवत्सर का संदेश

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत


सोजत रोड में नववर्ष की उमंग: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली निकालकर दिया भारतीय नवसंवत्सर का संदेश
सोजत रोड। कस्बे में विद्या भारती से संबद्ध श्री सेवाराम बंसल आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत रोड के तत्वाधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सोजत रोड कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए आमजन को नववर्ष के महत्व से अवगत कराया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में “भारतीय नवसंवत्सर का स्वागत करें” जैसे संदेशों के माध्यम से सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
रैली के पश्चात महाराणा प्रताप चौराहे पर विद्यार्थियों द्वारा राहगीरों व स्थानीय नागरिकों का तिलक लगाकर तथा गुड़ से मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भारतीय नववर्ष के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आयोजन ने कस्बे में उत्सव का माहौल बना दिया और भारतीय परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page