PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक किराना व्यापारी ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक पर्वत सिंह (35) पुत्र दलपत सिंह निवासी देवरों का खेड़ा सुसाइड करते वक्त घर में अकेला था। पत्नी और दोनों बच्चे गांव गए हुए थे।
परिवार के पीछे से पर्वत सिंह ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर और साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। आसपास कमरे में नहीं दिखने पर मकान मालिक डालचंद तेली ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं मिला।
मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई तो उसने आसपास ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो मृतक पर्वत सिंह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर गोगुंदा थाने के एएसआई बाबूलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। शव को फंदे से उतराकर मोर्चरी में रखवाया गया।8 साल से किराए से रह रहा था
गोगुंदा थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया- मृतक पर्वत सिंह गोगुंदा में परिवार सहित किराए के मकान में 8 साल से रहता था। तेलियों की मगरी में उसकी किराए की किराना दुकान थी। 8 से 10 साल के दो बेटे हैं। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर देवरा का खेड़ा अपने गांव गई थी।
एएसआई ने बताया- युवक ने सुसाइड क्यों और किस कारण से किया। इसका फिलहाल पता नहीं लग पाया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट कारण पता लग पाएंगे।

