
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयुपर की बड़गांव थाना पुलिस ने डमी महिला को दर्शाकर जमीन हड़पने के मामले में शामिल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपी 3 महीने से फरार हैं। जबकि 7 पकड़े जा चुके हैं। थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया- डबोक निवासी कल्याण सिंह, महेन्द्र सिंह, झाड़ोल निवासी गजेन्द्र और सेक्टर-9 की कृष्णा कॉलोनी निवासी हमेर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि कल्याण सिंह ने डमी महिला दर्शाकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई थी। हमेर और गजेन्द्र रजिस्ट्री में गवाह बने थे। महेन्द्र ने तीनों बदमाशों का साथ दिया था। बेदला निवासी फतहलाल और ढ़ीकली निवासी अर्जुन सिंह फरार है। अब कोर्ट के जरिए इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस मामले में अब तक डमी महिला सूरजबाई, शंकरलाल, कमलेशदास, रमेशगिरी, देवेन्द्र सिंह उर्फ विक्रम, जगदीश और दुर्गाशंकर उर्फ दुर्गेश पकड़े जा चुके हैं।
नासिक के अर्जुन सिंह को बेच दी थी जमीन
जानकारी अनुसार रकमपुरा निवासी बदामी सुथार ने गत 22 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि रकमपुरा में उनकी 2.1726 हेक्टेयर कृषि भूमि है। भूमाफियाओं ने उनकी जगह डमी महिला को दर्शाकर जमीन नासिक, महाराष्ट्र निवासी अर्जुन सिंह चौहान को बेच दी।
इसका एग्रीमेंट गत 7 अप्रैल को किया गया था। इसमें मगवास, दामणा निवासी गजेन्द्र सुथार और सेक्टर-9 सवीना निवासी हमेर सिंह गवाह बने। गत 21 अप्रैल को उन्हें जमीन बिकने का पता चला। उन्होंने जमीन की नकल निकाली तो सामने आया कि जमीन का नामांतरण भी स्वीकृत हो गया।
चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा बने राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष
अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर के साथ अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें PALI SIROHI ONLINE एप्प
वीडियो
https://youtu.be/rit8Rw9doJQ


