• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेटी ने पिता पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोपः बचपन से ही बना रहा शिकार, विरोध करने पर मारपीट करता था; पॉक्सो केस दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0
बेटी ने पिता पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोपः बचपन से ही बना रहा शिकार, विरोध करने पर मारपीट करता था; पॉक्सो केस दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर के एक गांव में एक युवती ने अपने पिता पर कई साल तक अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में बताया कि पिता उसके साथ बचपन से ही गलत हरकतें करता रहा है। आरोपी ने कई बार रेप का प्रयास किया और उसे गलत तरीके से छुआ गया।पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पिता पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर डराता था, ताकि वह किसी को न बता सके। विरोध करने पर पिता मारपीट करता थापीड़िता ने यह भी बताया कि उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसी के अनुसार काम करने के लिए दबाव बनाया जाता था।

कम उम्र और लगातार डर के कारण वह कई साल तक यह बात किसी को नहीं बता पाई। हमेश वह पिता से डरी-सहमी रहती थी। लगभग ढाई साल पहले जब उसकी शादी की बात चल रही थी, तब पिता ने सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर परिवार को पूरी घटना बताई, लेकिन परिवार के समझाने के बाद भी कथित तौर पर परेशान करने का प्रयास जारी रहा। हाल ही में दोबारा परिवार को जानकारी देने पर पीड़िता थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसपी (महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ) माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

Previous Post

युवक ने किया ब्लैकमेल, परेशान होकर पति-पत्नी ने खाया जहरः युवती की हालत नाजुक; शादी से पहले से धमकी दे रहा था आरोपी; गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page