• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल ट्रैप: एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, गैराज मालिक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी घूस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने बुधवार देर रात कॉन्स्टेबल नागेंद्र सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक गैराज को सीज करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने ये कार्रवाई की है।

एसीबी महानिदेशक डॉ. गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी महेंद्र डांगी (गैराज मालिक) ने शिकायत दी थी कि आरोपी सादी वर्दी में सरकारी गाड़ी लेकर उसके गैराज पर आए।उन्होंने चोरी की गाड़ियां काटने और नाबालिगों से काम कराने के झूठे आरोप लगाकर गैराज सीज करने की धमकी दी। कार्रवाई न करने के बदले आरोपियों ने 50 हजार रुपए प्रति माह बंदी की मांग की, जो बाद में 25 हजार रुपए तय हुई। मामले में सहायक उपनिरीक्षक शक्तिसिंह, कॉन्स्टेबल अनिल मीणा फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गैराज सीज करने की धमकी

प्रार्थी ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि मेरा एकलिंगपुरा स्थित कार सर्विस का गैराज है। आज से करीब 4-5 दिन पहले तीन से चार पुलिस वाले सादी वर्दी में सरकारी गाडी लेकर गैराज पर आए थे। उन्होंने खुद को डिप्टी साहब की स्पेशल टीम में होना बताया।

उन्होंने गैराज में पड़ी गाडियों के बोनट खोलकर चैक किए और मुझे धमकाया कि तुम चोरी की गाडियां काटते हो। तुम्हारे खिलाफ शिकायत है। इस पर मैंने उन्हें सारी गाडियों के कागजात दिखाए। फिर वे कहने लगे कि तुम्हारे गैराज में नाबालिग काम करते हैं। तेरे खिलाफ मुकदमा करेंगे। तुम जीएसटी नहीं भरते हो। तुम्हारा गैराज सीज करवा देंगे। उसके बाद से आए दिन मेरे गैराज में आकर चैक कर मुझे डरा-धमका रहे थे और रिश्वत की मांग कर रहे थे।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी तेल भाव पढे

Next Post

दांतीवाड़ा की बेटी करनवा की बहू की बाइक दुर्घटना में मौत: खेत जाते समय हुआ हादशा

Next Post

दांतीवाड़ा की बेटी करनवा की बहू की बाइक दुर्घटना में मौत: खेत जाते समय हुआ हादशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page