• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दांतीवाड़ा की बेटी करनवा की बहू की बाइक दुर्घटना में मौत: खेत जाते समय हुआ हादशा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

फालना-फालना पुलिस थाना क्षेत्र के दांतीवाड़ा गांव में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान नारंगी (22) पत्नी जगदीश, जाति घाची, निवासी करणवा के रूप में हुई है। वह अपने पीहर दांतीवाड़ा आई हुई थी और खेत पर जा रही थी।

बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रही थी महिला

यह घटना तब हुई जब नारंगी ने खेत पर जाने के लिए एक बाइक पर लिफ्ट ली। रास्ते में बाइक अचानक फिसल गई, जिससे नारंगी गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को बाली अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों ने नारंगी को मृत घोषित कर दिया।

नारंगी (22) पत्नी जगदीश, जाति घाची, निवासी करणवा की मौत पर मिरगेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान और समाज सेवी देवाराम घाची ने भी दुख व्यक्त किया



फालना पुलिस हेड कॉन्स्टेबल दलपत सिंह ने बताया- सड़क हादसे में महिला के गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल ट्रैप: एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, गैराज मालिक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी घूस

Next Post

जालोर-घरेलू कहासुनी के बाद नाबालिग ने सुंदेलाव में कूदकर आत्महत्या की

Next Post
जालोर-घरेलू कहासुनी के बाद नाबालिग ने सुंदेलाव में कूदकर आत्महत्या की

जालोर-घरेलू कहासुनी के बाद नाबालिग ने सुंदेलाव में कूदकर आत्महत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page