• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कूल में 8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौतः सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबाल खेलते वक्त हुआ हादसा, स्टूडेंट के पिता बेहोश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
स्कूल में 8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौतः सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबाल खेलते वक्त हुआ हादसा, स्टूडेंट के पिता बेहोश

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर के एक निजी स्कूल में सिर पर पोल गिरने से तीसरी क्लास के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मैदान में लगे हैंडबाल के पोल पर लटक रहा था। तभी पोल उसके सिर पर गिर गया। बच्चा घायल हो गया। स्टाफ उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

हादसा गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में सेंट एंथोनी स्कूल में सोमवार 12:30 बजे का है। सूचना पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र महर्थ राजसिंह (8) पुत्र देवेन्द्र पाल सिंह चौहान तीसरी कक्षा का छात्र था। महर्थ माता-पिता का इकलौता बेटा था। बच्चे का शव एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां परिजन, रिश्तेदार और समाज के लोगों एकत्रित हो गए हैं।

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया- हादसे के बाद बच्चे के पिता देवेंद्रपाल सिंह अस्पताल पहुंचे। बेटे की हालत देख बेसुध हो गए, वे होश में नहीं हैं। उनका एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे के मां समेत परिवार के लोगों को जानकारी नहीं दी गई है।हैंडबॉल का पोल गिरा

एएसआई प्रतापसिंह ने बताया- बच्चा आरके पुरम तीतरड़ी का रहने वाला था। पिता देवेन्द्र पाल प्रॉपर्टी का काम करते हैं। हादसा करीब 12:30 बजे हुआ। बच्चा हैंडबॉल के पोल पर लटका था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया था। पोल सीधे बच्चे के सिर पर आकर गिरा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। दोपहर 2 बजे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रिंसिपल बोले- खेलते समय लगी चोट

सेंट एंथोनी स्कूल के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा ने बताया-बच्चों का गेम्स का पीरियड था। मैं अपनी क्लास में पढ़ा रहा था। इस दौरान पीटीआई ने मुझे घटना की जानकारी दी। खेलते हुए बच्चे को चोट लग गई है। तब तक दूसरे पीटीआई बच्चे को लेकर गेट की तरफ भागे, उनके साथ हॉस्पिटल पहुंचा।

मैंने और पीटीआई दोनों से बच्चे को सीपीआर दिया। हॉस्पिटल ने भी पूरी कोशिश की। डॉक्टर ने पहले कहा पल्स है। इसके बाद परिवार को जानकारी दी। उन्हें बताया कि बच्चा सीरियस इंजर्ड है।हैंडबॉल का पोल साइड में रहता है। खेलने के वक्त उसे बीच में लाया जाता है। उसमें सेल्फ स्टैंड है। बाद में साइड में रख दिया जाता है। इस पोल पर तीन बच्चे लटक रहे थे। इस दौरान पोल गिर गया। बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता था।

स्कूल स्टाफ पर भड़के करणी सेना के पदाधिकारी

मॉर्च्यूरी के बाहर बच्चे के परिजन और करणी सेना के पदाधिकारी स्कूल स्टाफ पर भड़क गए। इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश जैन से बहस हो गई। परिजन बोले- आप लोग जब फीस लेते हो तब कहां जाते हो। क्यों हुई लापरवाही। कैसे हुई बच्चे की मौत।

Previous Post

दुजाना के पास बस ने भेड़ों के रेवड़ को कुचला; 15 भेड़ो की मौत, 30 की हालत गभीर, देवासी समाज ने मुआवज़े की माग उठाई

Next Post

प्रवीण तोगड़िया का कल माउंट आबू दौराः अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल, ग्रामीणों से भी मिलेंगे

Next Post
प्रवीण तोगड़िया का कल माउंट आबू दौराः अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल, ग्रामीणों से भी मिलेंगे

प्रवीण तोगड़िया का कल माउंट आबू दौराः अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल, ग्रामीणों से भी मिलेंगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page