• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रवीण तोगड़िया का कल माउंट आबू दौराः अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल, ग्रामीणों से भी मिलेंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 20, 2026
in Local
0
प्रवीण तोगड़िया का कल माउंट आबू दौराः अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल, ग्रामीणों से भी मिलेंगे

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित अखिल भारतीय वीर हिंदू विजेता हिंदू शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग जारी है। इस प्रशिक्षण वर्ग में राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 3 दिवसीय प्रवास रहेगा।

तोगड़िया मंगलवार शाम को अचलगढ़ महादेव के दर्शन करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे ओरिया में भी बैठक में शामिल होंगे। वे रघुनाथ जी मंदिर में चल रहे अखिल भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में भी भाग लेंगे।जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग

प्रशिक्षण वर्ग के बौद्धिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौड़, राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त महामंत्री इंद्रजीत सिंह राजगुरु मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के बौद्धिक प्रमुख गौरव राघव ने किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने भारत सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की। परिषद का मत है कि बढ़ती इस्लामिक जनसंख्या के कारण देश में हिंदुओं के हाथों से व्यापार निकल रहा है।

‘कश्मीरी हिंदू अभी तक अपने घरों में नहीं बस पाए’

प्रदीप गौड़ ने कहा कि धारा 370 हटने के बावजूद कश्मीरी हिंदू अभी तक अपने घरों में नहीं बस पाए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत में एशिया का सबसे बड़ा मदरसा है। गौड़ ने चिंता व्यक्त की कि ईसाई मिशनरी वनवासी, गिरिवासी और वंचित समाज को लोभ लालच देकर हिंदू समाज से अलग करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ के मामलों पर भी चिंता जताई, आरोप लगाया कि शिक्षा की आड़ में हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के कारण हिंदू समाज में विभाजन है।

इन सभी विषयों को लेकर आगामी मई-जून माह मेंकन्याकुमारी से गुवाहाटी तक देश के 28 राज्यों में ‘वीर हिंदू विजेता हिंदू शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ आयोजित किए जाएंगे।

Previous Post

स्कूल में 8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौतः सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबाल खेलते वक्त हुआ हादसा, स्टूडेंट के पिता बेहोश

Next Post

पाली-कचरा जलाते आग से झुलसा युवक गंभीर घायलः उपचार जारी

Next Post
पाली-कचरा जलाते आग से झुलसा युवक गंभीर घायलः उपचार जारी

पाली-कचरा जलाते आग से झुलसा युवक गंभीर घायलः उपचार जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page