PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-अपहरण कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यक्ति का किडनैप कर उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि डुले सिंह (49) पुत्र जगत सिंह निवासी रामा और निर्भय सिंह (50) पुत्र भंवर सिंह निवासी उषाण नाथद्वारा को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाशपुरी निवासी मोहनलाल नागदा का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी उनके साथ कोई गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर टीम गठित कर अपहरण किए गए व्यक्ति की तलाश की गई।
पुलिस ने रामा गांव के सुनसान इलाके से अपहरण किए गए व्यक्ति को पकड़ा। मौके पर व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए आरोपी डुले सिंह और निर्भय सिंह को डिटेन किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि अपहरण किए व्यक्ति की पत्नी दीपिका नागदा को जब अपने पति के अपहरण की जानकारी मिली तो उसने पति को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढे