PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-जयपुर स्टेशन पर चल रहे काम के कारण आने वाले दिनों में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य होगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के दूसरे सप्ताह तक 4 ट्रेनों को कैंसिल, 12 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। वहीं, 12 ट्रेन आंशिक रद्द रहेंगी। 6 ट्रेनों का अस्थाई तौर पर खातीपुरा-कनकपुरा स्टेशन तक विस्तार दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- जयपुर स्टेशन पर री डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। अभी हाल ही में हमने प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर ब्लॉक लिया था। अब प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के संचालन में लगभग 2 महीने तक अस्थाई तौर पर कई बदलाव किए जा रहे हैं।
शशि किरण ने बताया- पूरे जयपुर जंक्शन पर लगभग 700 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में हम जयपुर स्टेशन पर एक एयर कॉनकोर्स का विकास कर रहे है। इस एयर कॉनकोर्स पर यात्रियों के साथ सिटी के लोगों को काफी सुविधाएं प्रदान कि जाएंगी। इसमें शॉपिंग, प्ले जोन की भी सुविधा होगी।
कैंसिल की गई ट्रेन
• गाड़ी संख्या 04703, बठिंडा-जयपुर 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
• गाड़ी संख्या 04704, जयपुर- बठिंडा 29 नवंबर 2024 से
13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09639, मदार-रेवाड़ी 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी-मदार 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
इन ट्रेन का रूट बदला गया
1. गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली 28 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक (13 ट्रिप) बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2. गाड़ी संख्या 20488, दिल्ली-बाड़मेर 28 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक (13 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस और फुलेरा होकर संचालित होगी। नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3. गाड़ी संख्या 09627, अजमेर-शोलापुर 4 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग अजमेर, चंदेरिया, रतलाम होकर संचालित होगी। नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा स्टेशन पर ठहराव करेगी।
4. गाड़ी संख्या 09628, शोलापुर-अजमेर ट्रेन 28 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक (07 ट्रिप) शोलापुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रतलाम, चंदेरिया, अजमेर होकर संचालित होगी। जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, विजयनगर व नसीराबाद स्टेशन पर ठहराव करेगी।
5. गाड़ी संख्या 20497, रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट 03 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप) रामेश्वरम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट- रामेश्वरम 30 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 तक (07 ट्रिप) फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस – फुलेरा होकर संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 28 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर 28 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी।
9. गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा होकर संचालित होगी। नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
10. गाड़ी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
11. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
12. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम जैसलमेर 28 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा होकर संचालित होगी। नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
ये ट्रेन आंशिक रद्द
1. गाड़ी संख्या 14715, हिसार-जयपुर 18 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (56 ट्रिप) हिसार से जयपुर स्टेशन की जगह खातीपुरा तक ही चलेगी।
2. गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा 19 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (56 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19721, जयपुर-बयाना 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 19722, बयाना-जयपुर 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) बयाना से प्रस्थान करेगी। वह दुर्गपाल तक संचालित होगी। यह ट्रेन दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 04173, मथुरा-जयपुर 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) मथुरा से प्रस्थान करेगी। खातीपुरा तक संचालित होगी। खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 04174, जयपुर-मथुरा 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 14733, बठिंडा-जयपुर 28 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) बठिंडा से प्रस्थान करेगी। खातीपुरा तक संचालित होगी। खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 14716, जयपुर-हिसार 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 22933, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 02 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। सांगानेर तक संचालित होगी। सांगानेर-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 22934, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस 03 दिसंबर 2024 से 07 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर सांगानेर से संचालित होगी। जयपुर-सांगानेर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल 29 नवंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर कनकपुरा से संचालित होगी। जयपुर-कनकपुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 19712, भोपाल-जयपुर 28 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (46 ट्रिप) भोपाल से प्रस्थान करेगी। वह कनकपुरा तक संचालित होगी। कनकपुरा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
अस्थाई विस्तार
1. गाड़ी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर 28 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक (07 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा तक संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर 29 नवंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक (07 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर 1 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक (32 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर 30 नवंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (32 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा तक संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 20951, ओखा-जयपुर 02 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप) ओखा से प्रस्थान करेगी। खातीपुरा तक संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 20952, जयपुर-ओखा 03 दिसंबर 2024 से 07 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी।
रेगुलेट ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
• गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर 01 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक (13 ट्रिप) बीकानेर से चलेगी। यह ट्रेन कनकपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।