• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कई ट्रेनों के रूट बदले:जोधपुर-इंदौर ट्रेन के 18 ट्रिप बदले, डबल लाइन के काम के चलते लिया फैसला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-अजमेर मंडल में रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच चल रहे काम को देखते हुए ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा। पहले से बदले गए कुछ रूट में भी संशोधन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमितसुदर्शन के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों के संचालन और ठहराव में यह बदलाव निर्धारित तारीखों पर लागू रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के बदले हुए रूट और ठहराव की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।

जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का रूट बदला

ट्रेन नंबर 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर को एक ट्रिप के लिए जयपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अजमेर, आबूरोड, पालनपुर, साबरमती और वडोदरा होते हुए बदले हुए मार्ग से बांद्रा टर्मिनस जाएगी।

बदले हुए रूट पर ट्रेन का ठहराव ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर रहेगा।

जोधपुर-इंदौर ट्रेन 18 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी

ट्रेन नंबर 14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुल 18 ट्रिप बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर, जयपुर, सवाईमाधोपुर और रतलाम होते हुए इंदौर की ओर जाएगी।

इस दौरान ट्रेन का ठहराव किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर रहेगा।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 9 ट्रिप बदले रूट से चलेगीट्रेन नंबर 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर तथा 1, 3 और 6 अक्टूबर को कुल 9 ट्रिप के लिए बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।

यह ट्रेन अजमेर से रवाना होकर आबूरोड, पालनपुर, साबरमती और वडोदरा होते हुए बांद्रा टर्मिनस जाएगी। बदले हुए रूट पर ट्रेन का ठहराव ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, पालनपुर, साबरमती और वडोदरा स्टेशनों पर रहेगा।

Previous Post

पाली-सूरजपोल चौराहे पर पोल को मिनी-ट्रक ने टक्कर मारकर गिरायाः 100 फीट तक खींचते ले गया; सड़क पर गिरे तार,जाम लगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page