अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर होगा कामः कई ट्रेन रद्द, फालना-बिरोलिया के बीच होगी आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग
PALI SIROHI ONLINE
*अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य*
*रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी*
जोधपुर, 28 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड पर फालना-बिरोलिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 658 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 30.04.26 व 01.05.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 01.05.26 व 02.05.26 को रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 01.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनमाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 30.04.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 01.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
