• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कूलर में पानी भरते हुए आया करंट, युवक की मौतः दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, फैक्ट्री में करता था मजदूरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
पाली-कूलर में पानी भरते हुए आया करंट, युवक की मौतः दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, फैक्ट्री में करता था मजदूरी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर को रात में कूलर में पानी भरते समय करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में सरदारसमंद रोड स्थित टेक्सटाइल पार्क में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की मौत हो गई।यूपी का रहने वाला था

इसकी पहचान वाला चिन्टूसिंह (37) पुत्र कृष्ण सिंह जो यूपी के भरत गुड़ा आम्बा जिला औरंगाबाद के रूप में हुई। वह पाली में फैक्ट्री में ही रहता था।

सोमवार रात को फैक्ट्री में बने कमरे में सोते समय वाटर कूलर में पानी भर रहा था। इस दौरान उसे अचानक करंट लग गया।

2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

साथी मजदूर उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक पिछले करीब एक साल से यहां फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहा था। उसकी पत्नी और दो बेटे गांव में ही रहते थे। इस हादसे में दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Previous Post

अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर होगा कामः कई ट्रेन रद्द, फालना-बिरोलिया के बीच होगी आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग

Next Post

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को चेन्डा दौरे पर

Next Post

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को चेन्डा दौरे पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page