
PALI SIROHI ONLINE
राशिफल मेष: शुभ अंक 5 शुभ रंग स्लेटी: जरूरी काम पहले करें। राजकीय मामले सुलझेंगे। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। सार्वजनिक जीवन में सौपी गई जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे। आपकी पहल से उलझनें दूर होंगी।
वृष: शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपसी सहमति बनाने में नाकाम रहेंगे। दूसरों के बहकावे में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : सझेदारी में बड़ा काम मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी। मित्रों की सलाह फायूदेमंद साबित होगी। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा: आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता मिल सकती है। आप पूरे मनोयोग से काम में जुट जाएं। पारिवारिक रूप से नई जिम्मेदारी आ सकती है। आपका जिद्दी स्वभाव प्रगति में बाधक रहेगा।
सिंह: शुभ अंक 4, शुभ रंग काला संतान के भाग्योदय से मन प्रसन्न होगा। व्यावहारिक और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करेगी। आर्थिक मसले सुलझेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
कन्या शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार होगा। अपनों की खुशी के लिए सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे। रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिल सकती है।
तुला: शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला महत्व के काम पहले करें, बाद में परेशानी होगी। मित्रों से आकस्मिक मुलाकात सुखद रहेगी। सुविधा नहीं मिलने से काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक: शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल: लेनदेन के मामलों में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक जीवन में टकराव हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में मित्रों की सलाह से आगे बढ़ेंगे। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। विवाद से बचें।
धनु: शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी रुके हुए कामों में गति आएगी। अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न रहेंगे। आकस्मिक घटनाएं आपकी कार्ययोजना में बदलाव कर सकती हैं। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का मौका ढूंढ़ेंगे।
मकर: शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : उधार दिया धन वसूल करने में परेशानी आएगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर हो सकती है। निजी सम्मकों का लाभ मिलेगा। छोटे-छोटे मामले बड़ी समस्या बन सकते हैं। मित्र मिलेंगे।
कुंभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी: समय पर काम पूरा करें आगे सुविधा मिलना मुश्किल है। अनावश्यक खर्च से तनाव बढ़ सकता है। कॅरियर में बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के स्वास्थ्य का धान रखें।
मीन : शुभ अंक 3, शुभ रंग महरून: राजकीय लाभमिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति भी सशक्त बनेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। साख बढ़ेगी।


