
PALI SIROHI ONLINE
आज का पंचांग-पंडित प्रो. विनोद शास्त्री
तिथि संवत् : भाद्रपद, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, रविवार प्रातः 11:49 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सफर, तारीख 29, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 24 अगस्त। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 02:06 तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शिव योग दोपहर 12:30 तक, इसके बाद सिद्ध योग रहेगा। बव करण प्रातः 11:49 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-सिंह, चंद्र-सिंह, मंगल-कन्या, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : उत्तर श्रृंगोन्नति, नक्त व्रत पूर्ण, मौन व्रत प्रारम्भ जैन, वीर जन्मोत्सव जैन, प्रथम प्रकाश उत्सव गुरु ग्रन्थ साहिब प्राचीन मत से।।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:42 से 09:18 तक चर का, प्रातः 09:18 से दोपहर 12:29 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:05 से 03:41 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज शिव योग में कपूर का दान करना शुभ फलदायी होता है