
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : भाद्रपद, कृष्ण पक्ष अमावस्या शनिवार प्रातः 11:36 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सफर, तारीख 28, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 23 अगस्त। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : मघा नक्षत्र रात्रि 12:55 तक
इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। परिघ योग दोपहर 01:20 तक, इसके बाद शिव योग रहेगा। नाग करण प्रातः 11:36 तक,इसके बाद किंस्तुघ्न करण रहेगा। ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-सिंह, चंद्र-सिंह,शुक्र-कर्क, शनि-मीन, मंगल-कन्या, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : शुक्र पुष्य में रात्रि 08:37 से, देवकार्य व कुशग्रहणी अमावस्या, शनैश्चरी अमावस्या, लोहार्गल यात्रा, सती पूजा रानी सती मेला झुंझुनूं राजस्थान, अश्वत्थ मारुति पूजन, गण्डमूल रात्रि 12:55 तक ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:42 से 09:18 तक शुभ का, दोपहर 12:29 से 02:05 तक चर का, दोपहर 02:05 से सायं 05:17 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज अमावस्या को देवताओं के निमित्त पूजन करने एवं पितृगणों के निमित्त तर्पण एवं श्राद्ध करने से उनकी कृपा मिलती है। आज जलाशय पर जाकर स्नान दानादि करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं तो पितृगण प्रसन्न होते हैं। आज वर्षभर देवपितृकर्म में काम लेने के लिए कुशा का उत्पाटन किया जाता है। शनिवार को काले वस्त्र, उड़द एवं काले तिल का दान करने से शनि जनित दोष दूर होते हैं। आज परिघ योग में जूते का दान करना शुभ फलदायी होता है।