
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् भाद्रपद, कृष्ण पक्ष षष्ठी, गुरुवार रात्रि 02:08 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सफर, तारीख 19, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, 14 अगस्त।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र रेवती नक्षत्र प्रातः 09:06 तक इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा। शूल योग दोपहर 01:12 तक रहेगा, इसके बाद गंड योग रहेगा। गर करण दोपहर 03:16 तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रात: 05:30) सूर्य-कर्क, चंद्र-मीन, मंगल-कन्या, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-मिथुन, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है। राहुकाल: दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम्: भद्रा रात्रि 02:08 से, चांद छठ व्रत, चन्द्रोदय जयपुर में रात्रि 10:16 बजे, बलदेव जयंती, हल षष्ठी व ललही छठ, विश्व युवा दिवस, पंचक प्रातः 09:06 तक, गण्डमूल सम्पूर्ण दिनरात, महापात दोपहर 02:50 से सायं 06:45 तक।
चौघड़िया मुहूर्त: प्रातः 06:01 से 07:39 तक शुभ का, प्रातः 10:54 से 12:31 तक चर का, दोपहर 12:31 से 03:46 तक लाभ व अमृत का, सायं 05:24 से 07:01 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करें, तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती होती हैं। शूल योग में चावल का दान करना शुभ फलदायी होता है।