PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा एवं फूलों की माला पहनकर जय जय भीम के नारों के साथ संविधान दिवस को मनाया
तखतगढ 26 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को तखतगढ मे संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर समस्त बहुजन समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित नगर वासियों ने नेहरू रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा एवं फूलों की माला पहनकर जय जय भीम के नारों के साथ संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
पार्षद अनराज मेवाडा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की याद में मनाया जाता है। जो 26 जनवरी 1950 को देश मे लागू हुआ। भारत सरकार ने वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की ताकि संवैधानिक मूल्यों और नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसे पहले राष्ट्रीय कानून दिवस भी कहा जाता था। इस दौरान पार्षद अनराज मेवाड़ा, मोनिका देवी, रामचंद्र जिनगर, अतकी देवी, भंवरलाल मीणा, सूरज वाल्मीकि, प्रमिला देवी, मनीष परिहार,एव नगर के सरवन वकील खीमाराम मेघवाल सुरेश मेघवाल राजू परमार भूपेंद्र सोनी कैलाश राणा नारायण राणा सहित नगरवासी मौजूद रहे



