• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में लंबे समय से पेयजल किल्लत को लेकर पीएचईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद सहित ग्रामीणों ने दिया धरना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 26, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में लंबे समय से पेयजल किल्लत को लेकर पीएचईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद सहित ग्रामीणों ने दिया धरना

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में लंबे समय से पेयजल किल्लत को लेकर पीएचईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद सहित ग्रामीणों ने दिया करना

जल्द समस्या समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है

तखतगढ 26 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ में लंबे समय से पेयजल किल्लत को लेकर पीएचईडी कार्यालय के बाहर वार्ड नं.1 से लेकर 10,11,12,15,16,17,18, और 19 कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद सहित ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के विरुद्ध हाय हाय एव बिजली पानी दे ना सखी वो सरकार निकम्मी है के नारे लगाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पहुंचे जहां जाजम बिछाकर दिया धरने पर बैठ गए पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था को पीएचईडी विभाग सुपुर्द किए 1 साल हो गया लेकिन अब तक 1 साल में पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं कर सकी इस दौरान वार्ड 8 के पार्षद प्रतिनिधि गणपत सोमपुरा एवं वार्ड नंबर 4 और 5 के ग्रामीण भी पहुंचे उनका आरोप है कि करीबन 15 दिन से वार्डों में पानी बूंद तक नहीं पहुंच रहा उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद को अवगत कराने के अपराध भी पार्षद भी कोई ध्यान नहीं दे रहे।

पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

नगर मे 96 घंटे के अंतराल से हो रही जलापूर्ति पर सवाल खडे करते हुए वार्ड 8 से 19 तक की पेयजल समस्या के समाधान मांग उठाई है। नगर पालिका क्षेत्र में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने आवाज बुलंद की है। गुरुवार को पार्षदों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता मेजर सिंह को ज्ञापन सौंपकर नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में नगर पालिका के अधीन पेयजल व्यवस्था का संचालन हो रही थी। लेकिन व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण इसकी जिम्मेदारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंप दी गई थी। इसके बावजूद एक साल मे तखतगढ़ नगर में पेयजल व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। पार्षदों ने बताया कि पूर्व में जिन वार्डों में पानी नहीं पहुंचता था। वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जाता था। लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था भी प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही है। नगर के वार्ड संख्या 8, 10, 11, 12, 15, 16, 17 एवं 18 19 में आज भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
ज्ञापन में विशेष रूप से 96 घंटे के अंतराल से की जा रही पेयजल आपूर्ति पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि जब तखतगढ़ में पेयजल के स्रोत पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। तो इतनी लंबी अवधि के अंतराल से जलापूर्ति करना उचित नहीं है। यदि 96 घंटे के अंतराल वाली व्यवस्था जारी रखनी है तो पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि आमजन को पर्याप्त पानी मिल सके। पार्षदों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी प्रभावित वार्डों में पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार किया जाए तथा आमजन को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर पार्षदों द्वारा भारी आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान पार्षद अनराज मेवाड़ा (वार्ड 19), पार्षद सरोज मेवाड़ा (वार्ड 16) वार्ड संख्या एक मोनिका देवी, वार्ड संख्या 10 रामचंद्र जिनगर, वार्ड संख्या 11 अतकी देवी, वार्ड संख्या 12 भंवरलाल मीणा, वार्ड संख्या 15 सूरज वाल्मीकि, संख्या 17 परिमिला देवी, वार्ड संख्या 18 मनीष परिहार,सहित नगर के सरवन वकील खीमाराम मेघवाल सुरेश मेघवाल राजू परमार भूपेंद्र सोनी कैलाश राणा नारायण राणा विभिन्न वार्डों के लोगों ने पार्षदों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई।

Previous Post

माउंट आबू में डेढ़ डिग्री पहुंचा तापमान:सुबह सड़कें रही सूनी, गाड़ियों पर दिखी ओस की बूंदे

Next Post

तखतगढ में संविधान दिवस मनाया

Next Post
तखतगढ में संविधान दिवस मनाया

तखतगढ में संविधान दिवस मनाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page