PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
भक्ति, श्रद्धा और जयघोष के बीच साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-6 का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश सम्पन्न ।
मदुरै में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
तखतगढ 20 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तमिलनाडु कै मदुराई मे श्री साँचा सुमतिनाथ भगवान राजेन्द्र सुरी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित “सदगुरू समर्पणम चातुर्मास–2026” के अंतर्गत परम पूज्य विदुषी साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा–6 का चातुर्मास मंगल प्रवेश सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रातः आराधना भवन से गाजे-बाजे, मंगलध्वनि एवं जयघोष के साथ भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा सोना-चाँदी बाजार, श्री साँचा सुमतिनाथ मंदिर एवं साउथ मासी स्ट्रीट से होती हुई यतीन्द्र भवन पहुँची। मार्गभर श्रद्धालुओं ने अक्षत, श्रीफल एवं पुष्पवर्षा कर साध्वी भगवंत का भावभीना स्वागत किया। पूरा वातावरण धर्ममय जयघोषों एवं भक्तिरस से सराबोर रहा।
यतीन्द्र भवन में आयोजित धर्मसभा में साध्वी भगवंत ने धर्म, संयम, तप, त्याग एवं आत्मकल्याण पर प्रेरणादायी प्रवचन देते हुए चातुर्मास के दौरान अधिक से अधिक धर्म आराधना, स्वाध्याय, तपस्या एवं सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उनके ओजस्वी प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
प्रवेश शोभायात्रा के दौरान श्री महावीर जैन सेवा मंडल, शहर के विभिन्न महिला मंडलों, बालिका मंडलों तथा श्री आदिनाथ जैन मंडल का व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन विजयराज गुलेच्छा ने किया।
साध्वी भगवंत के चातुर्मास प्रवेश अवसर पर श्री सुमतिनाथ जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिनेश सालेचा, श्री सुमतिनाथ नया मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुमेरमल गुलेच्छा, डूंगरचंद गुलेच्छा, हड़मान जैन सहित अनेक वक्ताओं ने साध्वी भगवंत का स्वागत करते हुए अपने भाव व्यक्त किए।
इस अवसर पर ट्रस्टी मीठालाल संखलेचा, बगदावरमल हरण, शिवराज भंडारी, मनोहरमल, रतनचंद संखलेचा, मूलचंद श्रीश्रीमाल, मीठालाल सालेचा, सुरेशकुमार पटियाट, सुरेशकुमार कटारिया सिंघवी, रमेशकुमार संखलेचा, नरपतराज बागरेचा, खीमराज पटवारी, दाड़मचंद जैन, हेमराज शाहजी, लकमीचंद बाफना, विजयराज गुलेच्छा, पदमराज भंडारी, राजेन्द्र चौपड़ा, पी. रमेशकुमार संखलेचा, किशोर संखलेचा, हरीश गुलेच्छा एवं हितेश सदानी सहित मदुरै के विभिन्न संघों, संस्थाओं एवं मंडलों के गणमान्य श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित रहे।
चातुर्मास मंगल प्रवेश में चेन्नई, विजापुर, मायावरम, इंदौर, तिरुचिरापल्ली सहित अनेक शहरों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्री साँचा सुमतिनाथ भगवान राजेन्द्र सुरी ट्रस्ट ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी मण्डल के कार्यकर्ताओं, एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आग्रह किया।



