PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ मे विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता पद पर रोत ने संभाली बागडोर तो पंवार को दी भावभीनी विदाई
तखतगढ 20 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) हाल ही मे राजस्थान सरकार द्वारा जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारीयो की तबादला सूची जारी करने के बाद सोमवार को विद्युत विभाग तखतगढ़ सहायता अभियंता कार्यालय मे नवनियुक्त सहायक अभियंता के पद पर उदयपुर से स्थानान्तरित हुए अमित रोत ने अपना कार्यभार की बागडोर संभाल ली है। वही तखतगढ मे सेवारत विक्रम सिंह पवार का स्थानान्तरण बाड़मेर जिले के मेहलू होने पर उनका विद्युत विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार सुबह अमित रोत के पहुंच ने पर विक्रमसिंह पंवार द्वारा कार्यभार की बागडोर सौपी दरम्यान विभाग के समस्त अधिकारियो कर्मचारीयो सहित एफआरटी कार्मिको ने उनका साफा एव माला पहनकर स्वागत की रस्म निभाई। इस दौरान नवनियुक्त सहायक अभियन्ता अमित रोत ने सभी कर्मचारीयो से परिचित होकर क्षेत्र की जानकारी हासिल की तत्पश्चात विक्रमसिह पंवार को साफा एव मालाओं से लदकर धुमधाम से विदाई दी गई।
नवनियुक्त सहायक अभियन्ता अमित रोत ने मिडिया से विद्युत कटौती जैसे मुद्दों पर उन्होंने कहा उपभोक्ता को कोई समस्या नहीं आने देंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को भी जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, उपभोक्ता को विद्युत विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी बिजली कटौती पर उन्होंने कहा कोई समस्या नहीं आने देंगे उपभोक्ता को साथ लेकर चलने की बात कही, किसानों को समय पर बिजली देना किसाने की समस्या समय पर समाधान करने की बातकही है। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता नारायण सिंह राव, ARO जितेंद्र देवासी, AAO रमेश गहलोत,ES नाथूराम, लाइनमैन मणिलाल, मोहनलाल, शंभूराम मीणा, गोपाराम, प्रवीण कुमार,किशोर,सियाराम, गोविंद मीणा एव समस्त स्टाफ सहित एफआरटी टीम के कार्मिक मौजूद रहे।


