PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पुलिस को सरकारी जमीन पर कब्जा करने एव अवैध कारोबार मे लिप्त अपराधीयो की सम्पति ध्वस्त करने का भी आदेश है– एएसपी महेचा
तखतगढ 24 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) अब राज्य सरकार के गृह विभाग के आदेश क बाद पुलिस मुख्यालय से भी प्रदेश मे कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए पुलिस को भी अब ऐसे लोग जो समूह बनाकर संगठित अपराधियो द्वारा सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जा करने एव अवैध कारोबार तस्करी मे लिप्त अपराधीयो की सम्पति को ध्वस्त करने का भी आदेश दे रखा है।
यह बात पांच दिन पूर्व तखतगढ थाना परिसर मे आयोजित सीएलजी सदस्य एव महिला सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक की अहम बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के चैनसिंह महेचा ने सीओ जितेंद्रसिंह राठौड एव थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण के समक्ष समस्त सनातन सीएलजी सदस्यो जानकारी देते हुए कही है। महेचा ने यह भी कहा गया कि पुलिस मुख्यालय से स्पस्ट कहा है कि ऐसे अपराधिक गतिविधि करने वालो की सीएलजी शांतिसमिति मे सदस्य के रूप मे भी शामिल नही किये जाने की बात को गंभीरता से कही है। एएसपी महेचा ने कहा अगर इस प्रकार अपने क्षेत्र मे भी संगठित अपराधिक गतिविधियो पर कडी नजर रखने की हिदायत दी है।

