PALI SIROHI ONLINE
गुंदोज में एएनम व आशा सहयोगिनी ने चलाया मच्छरजनित रोगों से बचाव अभियान
नगराज वैष्णव
गुदोज में बारिश के मौसम को देखते हुए गांव में आशा सहयोगिनी एवं एएनएम ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गली-गली घूमकर घरों और आसपास रखे पानी से भरे बर्तनों, ड्रम, टंकियों, कूलरों तथा अन्य पात्रों को खाली करवाया, ताकि मच्छर नहीं आये।
रेणुका बंजारा ने ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर का पानी नियमित बदलने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर मच्छरजनित बीमारियों से बचा जा सकता है। ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सहयोग करने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई। इस मौके पर आशा सहयोगिनी सुरजीत कंवर, कविता जीनगर, भगवती पांडे, जयंती मेवाड़ा, काजल मोजुद रहीं।

