• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-मध्य रात्री महावीर बस्ती स्थित सतनाम कॉलोनी से घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात चोर चोरी कर भाग निकले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0
तखतगढ-मध्य रात्री महावीर बस्ती स्थित सतनाम कॉलोनी से घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात चोर चोरी कर भाग निकले

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मध्य रात्री महावीर बस्ती स्थित सतनाम कॉलोनी से घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात चोर चोरी कर भाग निकले

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

तखतगढ 31 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार की मध्य रात्री को तखतगढ कस्बे की महावीर बस्ती के फालना रोड स्थित सतनाम कॉलोनी से घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात चोर चोरी कर भाग निकले का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की घटना के बाद प्रार्थी अशोक कुमार पुत्र पोसाराम जाति-कुमावत, निवासी महावीर बस्ती तखतगढ ने पुलिस थाना तखतगढ उपस्थित होकर एक टाइपसुदा रिर्पोट पेश कर अवगत कराया कि मैं कस्बा तखतगढ का स्थाई रहने वाला हूँ तथा कस्बा तखतगढ मे महावीर बस्ती में रहवास करता हूँ तथा मेरे स्वामित्व एवम रजिस्टर्ड मालिकाना हक, हकूक की एक हीरो कंपनी का सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल पंजीयन नंबर आर.जे.-16/एस.एम.-5154 इंजन नंबर JA06EHJ 9K06421 चेसिस नंबर MBLJAR166J9K06591 मॉडल 2018 है, मेरी उक्त बाईक रोजाना की भांति ही गुरुवार को रात्री के समय घर के बाहर खड़ी कर मैं अपने घर मे जाकर सो गया था

शुक्रवार को सुबह में नींद से जग कर घर से बाहर आया तो उक्त मोटर साईकिल मेरे घर के आगे से नदारद थी इस पर मेरे द्वारा वहां मेरी गली मे आस-पास के लोगो से उक्त बाईक के बारे मे पुछताछ भी की तथा अब तक मैंने मेरे स्तर पर मेरी बाईक के बारे मे पुछताछ, तलाश व खोजबिन की है। मगर मुझे मेरी उपरोक्त मोटर साईकिल के बारे में कोई अता-पता व सुराग नहीं चला है। मेरी उक्त बाईक को रात्री के समय मौका पाकर मेरे घर के आगे से कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है तथा बाईक के असल दस्तावेज मेरे पास सुरक्षित पडे है।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Screenshot
Previous Post

तखतगढ-आरएमआरएस की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page