तखतगढ-उलारिया धाम के खेतो मे गैहु के डंटल जलाने से लगी आग ने मचाया तांडव,लंका जैसा बना नजारा
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
उलारिया धाम के खेतो मे रविवार गैहु के डंटल जलाने से लगी आग ने मचाया तांडव से लंका जैसा बना नजारा
तखतगढ बाली सुमेरपुर शिवगंज की दमकले देर शाम 8 बजे तक आग काबू करने का प्रयास जारी
तखतगढ 3 मई (खीमाराम मेवाडा)
तखतगढ कस्बे के उलारिया धाम के खेतो मे रविवार दोपहर से गैहु के डंटल जलाने से भभकी आग ने हवाओ की लहरो से आग ने विकराल रूप लेकर दूर दूर तक फैली आग ने कई खेतो एव कृषि कुओ को सपेट मे ले लिए। तुफानी हवाओ से आग ने तांडव मचाने से करीब 2000 हजार बिघा खेतो एव कृषि कुओ तक लंका जैसा नजारा देखने को मिला। जिस से क्षेत्र के किसानो मे हा हा कार मच गई। और कई किसानो को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना पर नगरपालिका का मिनी दमकल मौके पर पहुंचा। लेकिन आग काबु नही कर पाया जबकि बडा दमकल वाहन जयपुर में रिपेयरिंग कर लिए भेजा गया है। आग काबू नही होने की सुचना पर बाली,सुमेरपुर, शिवगंज दमकल ने पहुंचकर शाम 7 बजे तक आग काबू करने का प्रयास जारी है। जिस से लाखों करोडो जीव जंतु एवं खेतो की माठ के बिच खडे पेड पौधे वनस्पति जलकर खाक मे तब्दील हो गए।
सरहद सुगालिया से आग की लपटे पहुची उलारिया धाम तक
किसानो का कहना है। कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास आहोर तहसील के सुगालिया सरहद पर किसी किसान द्वारा गैहु की फराली जलाने के बाद तेज हवाओ की लहरो से आग ने तांडव मचाते हुए एक बजे करीब आग की लपटे उलारिया धाम के आसपास के खेतो एव कृशि कुओ को सपैट मै लेते हुए करीब 2000 हजार बिघा तक फैल गई। दौरान तखतगढ नगरपालिका का मिनी दमकल पहुचा लेकिन आग काबु नही पाया। बाद 5 बजै बाली,सुमेरपुर,शिवगंज की दमकलो ने आग पर काबु करने का प्रयास जब तक कई कृषि कुओ पर चारा,कुए पर लगा मशीन, पंखा गाडॅन और सैकडो पेड आग की भेट चढ चूके थे।
इनको हुआ भारी नुकसान
उलारिया धाम के पास ही कृषि कुए के मालिक चम्पालाल पुत्र देवाराम कुमावत ने बताया की दोपहर एक बजे करीब सुगालिया की तरफ से लगी आग का तांडव मेरे कुए तक पहुचा। तेज हवा चलने से देखते ही देखते कुए के चारो तरफ आग फैल गई। जिस से कुए पर लगा मशीन और पंखा एव कमरा भी आग की सपेट मे आ गया और पंखे का पाइप सहित जलकर कुए मे गिर गया। और गाडॅन मे गन्ना एव नीबू के पौधे, चार टोली चारा व दो टोली लकडीया सब जलकर राख हो गया। पास मे बदाराम मेवाडा के कुए पर बने कमरा एव झोपडी सहित लकडीया जलकर राख हो गए। देर शाम 8 बजे खबर लिखे जाने तक आग काबु नही हो पाई।






