• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा- कार से 30.88 किलोग्राम गांजा बरामद, आहोर के चरली का इंद्रकुमार गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 3, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा- कार से 30.88 किलोग्राम गांजा बरामद, आहोर के चरली का इंद्रकुमार गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/अमृत सिंह रावणा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  भवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में श्री महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में  हुकमसिंह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबंदी अवैध गांजा सप्लायर के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30.88 किलोग्राम गांजा बरामद कर अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारूती सुजुकी वैगेनर रजि. नम्बर जीजे-01-एचके-3621 बरंग नीला को जब्त किया जाकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

घटना विवरणः-दिनांक 02.05.2026 को श्री हुकमसिंह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा पुलिस चौकी मौरस के सामने नेशनल हाईवे नम्बर-27 पर दौराने नाकाबंदी मारूती सुजुकी वैगेनर रजि. नम्बर जीजे-01-एचके 3621 बरंग नीला से कुल 30.88 किलोग्राम गांजा अवैध मादक पदार्थ बरामद कर उक्त वाहन को जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ अन्तर्गत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः इन्द्र कुमार पुत्र वचनाराम जाति सरगरा उम्र 34 वर्ष निवासी चरली पुलिस थाना आहोर जिला जालौर।

पुलिस टीमः-
01. महेन्द्र कुमार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
02. हुकमसिंह उनिपु पुलिस चौकी मोरस, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
03.सोहनलाल हैड कानि. 783, पुलिस चोकी मोरस, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
04.गजेन्द्रसिंह कानि. 297 पुलिस चौकी मोरस, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. भावेश कुमार कानि. 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
06. अभयसिंह कानि. 724 पुलिस चौ चौकी मोरस पुलिस थाना पिण्डवाडा।

Previous Post

पिंडवाड़ा-अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त,कोजरा का गेनाराम गिरफ्तार

Next Post

तखतगढ-उलारिया धाम के खेतो मे गैहु के डंटल जलाने से लगी आग ने मचाया तांडव,लंका जैसा बना नजारा

Next Post
तखतगढ-उलारिया धाम के खेतो मे गैहु के डंटल जलाने से लगी आग ने मचाया तांडव,लंका जैसा बना नजारा

तखतगढ-उलारिया धाम के खेतो मे गैहु के डंटल जलाने से लगी आग ने मचाया तांडव,लंका जैसा बना नजारा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page