PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ-चौथे दिन फिर मारवाड गोडवाड मे तेज रफ्तार आंधी तुफान नै गजब का मचाया तांडव, विद्यालय के पीछे नवनिर्मित हाइफाई टीन शेड उठकर आया रोड पर विधुत लाइन पर गिरने पोल गिरा
गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई
तखतगढ 1 जून (खीमाराम मेवाडा) पीछले शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद चौथे दिन फिर मारवाड गोडवाड क्षेत्र के बाली , सुमेरपुर,साण्डेराव एव तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो मे दोपहर बाद अचानक मौसम परिवर्तन होने से 70 से 80 km की तेज रफ्तार आंधी तुफान नै गजब का तांडव मचा दिया। तेज रफ्तार आंधी-तूफान शुरू होते ही कई जगह विद्युत पोल गिरने से तुरंत बिजली आपूर्ति बंद हो गई। और कई जगह टीन शेड एव घरो के छप्पर उठकर गए। देखते ही देखते तेज हवाओ के साथ साथ बादलो की तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बरसात का दौर शुरू हो गया। मूसलाधार से मुख्य बाजार से लेकर गलीयो एव सडको पर पानी भराव होकर झरनो की तरह पानी बहने लगा।और मौसम पुरी तरह सुहावना होने से आमजन की भीषण गर्मीॅ से बडी राहत मिली। वही किसानो के चेहरो पर मुस्कान आने लगी है।
10 लाख का टीन शेड उठकर सौ फिट दूर सडक पर आकर गिरा कोई जनहानी नही
तखतगढ मे सोमवार शाम 6 बजे अचानक हुए मौसम परिवर्तन से 70 से 80 km की तेज रफ्तार आंधी तुफान नै गजब का तांडव मचाते ही पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे रू.10 लाख की लागत से नवनिर्मित हाइफाई टीन शेड उठकर विद्यालय के उपर होकर करीब 100 फिट दूर विधुत लाइन को तोड़कर सडक पर आकर गिरने नगर की विधुत आपूर्ति पुरी तरह बांधित होने से अंधेरा छाया रहा। गनीमत रही की इस घटना के दौरान कोई जनहानी नही हुई अन्य बडा हादसा भी हो सकता था। बरसात का दौर 6 बजे से 6.30 आया घंटे बाद दौर थमने पर शिधुत विभाग की टीम पहुंच कर बहाल करने मे जुट गई।
23 अप्रेल को ही सिक्किम के राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री ने किया था उद्घाटन
हाल ही मे राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे विधायक मद से रू.10 लाख की लागत से नवनिर्मित हाइफाई टीन शेड का निर्माण करवाया गया था। जिसका 23 अप्रेल को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर एवं स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के हाथों तखतगढ़ में आयोजित 30 मीटर ऊंचाई तिरंगे सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह के अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित टीन शेड का भी उद्घाटन किया था।





