PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा नेशनल हाईवे-62 वेरा रामपुरा के पास पोसालिया निवासी नरेन्द्रसिंह देवड़ा उर्फ चिन्टूसिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश करने हेतु टीम का गठन कर किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस शिवगंज के निर्देशन में बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये घटना का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना विवरणः नरेन्द्रसिंह उर्फ चिन्टूसिंह पुत्र रामसिंह जाति देवड़ा राजपुत निवासी पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही ने संजीवनी अस्पताल सुमेरपुर में ईलाजरत होने के दौरान पर्चा बयान किये कि मैं दिनांक 07.05.2026 को लगभग दिन में 02 बजे पोसालिया मै तथा नरेन्द्रसिंह अणगौर जो मेरे कुंए पर आये जो आकर सो गये थें फिर उसी रात 11 बजे जागे खाना खाने के बाद श्रीपालसिंह, नरेन्द्रसिंह अणगौर ने कहा कि मुझे घर अणगौर छोड़ दो, रात्रि के करीब 1.30 से 2.00 बजे के आसपास घर से गाडी आरजे-24-युए-3496 को लेकर अणगौर जा रहे थे, वेरारामपुरा से पहले शराब की दुकान से थोडा आगे कैम्पर एवं स्कोर्पियों लेकर अरविन्दकरण सिंह देवड़ा निवासी मोछाल उनके साथी 12-13 लोग आये। आते ही मेरे उपर लाठियों व सरियों से धावा बोल दिया। मेरे दोनों हाथों व दोनों पैरो को लाठियों, सरियों व पाईपों से वार कर तोड दिये। मेरे साथ मारपीट होने पर मैं बेहोश हो गया। उक्त पर्चा बयान पर पुलिस थाना शिवगंज पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस कार्यवाहीः-घटना में विशेष रूप से तकनीकी अन्वेषण कार्यवाही करने के फलस्वरूप पूर्व में अभियुक्त चोमपालसिंह उर्फ जसवन्तसिंह पुत्र चुतरसिंह जाति महेचा राजपुत उम्र 26 साल निवासी खारा पुलिस थाना रामसर जिला बाडमेर हाल जुना केराडु मार्ग वार्ड नम्बर 10 बाडमेर पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर जिला बाडमेर को गिरफ्तार करने के पश्चात न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण में अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार उनके निवास स्थान एवं संभावित शरण स्थलों पर दबिश दे रही है। इसी कारण अभियुक्त गोविन्द कुमार पुत्र भुराराम जाति भील निवासी बागसीन पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को बाबूलाल राणा थानाधिकारी मय टीम ने मुन्दडा पोर्ट गुजरात से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 2000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। अभियुक्त गोविन्द कुमार को न्यायालय के समक्ष पेश कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।
साला-बहनोई ने मिलकर दिया घटना को अंजामः प्रकरण में अब तक हुये अनुसंधान से सामने आया कि प्रकरण के मुख्य आरोपी अरविन्दकरण सिंह देवड़ा निवासी मोछाल पुलिस थाना पालडी एम एवं उसके बहनोई रामगोपाल सिंह मेड़तीया उर्फ पपसा निवासी लापोद ने ही अपने साथियों को इकट्ठा किया। तत्पश्चात चिंटूसिंह पर जानलेवा हमला किया। प्रकरण में वांछित आरोपी रामगोपालसिंह उर्फ पपसा जिसके शराब के ठेके भी है। वह भी घटना के बाद से फरार चल रहा है। प्रकरण में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर पुलिस टीम उन्हे पकडने के भरसक प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः गोविन्द कुमार पुत्र भुराराम जाति भील निवासी बागसीन पुलिस थाना पालडी एम. जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2. वीरेन्द्र सिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज। (विशेष भूमिका)
3. नरपतसिंह कानि. पुलिस थाना पालडी एम।
4. शंकरलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
5. जीवनलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज।


