
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरो पर ध्वज लगाकर मनाया 71वा स्थापना दिवस
तखतगढ 23 जुलाई;(खीमाराम मेवाडा) भारतीय मजदूर संघ के 71वां स्थापना दिवस के अवसर भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक महेन्द्र सिंह असोप तथा भगवत सिंह मेफावत के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने विश्कर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने घरो पर ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाते हुए समर्थ श्रमिक – विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर रहे है l भारतीय मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने कहा की राष्ट्रवादी मजदूर संघठन के रूप मे भारतीय मजदूर संघ की पहचान पुरे विश्व मे है पूरी दुनिया मे भारतीय मजदूऱ संघ गैर राजनीतिक सबसे बड़ा मजदूर संघठन के रूप पहचान बना पाए है l तहसील मंत्री यशपाल माली ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है।
इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन बना है आज सत्तर वर्ष पूर्ण हुए इस अवसर पर सभी मजदूर बन्धुवो से आग्रह है की हम सभी राष्ट्र प्रथम है इस भावना के साथ कार्य करते हुए भारत माता को सशक्त करना है l
भारतीय मजदूर संघ को आज सत्तर वर्ष पूर्ण हो गए है आज दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम मे भारतीय मजदूर संघ सत्तर वर्ष के समापन कार्यक्रम को संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत जी ने सम्बोधित किया जिसका लाईव प्रसारण सुमेरपुर के मजदूरों के बिच किया गया भारतीय मजदूर संघ ने कहा की अन्य मजदूर संगठनों का नारा है- दुनिया के मजदूरों एक हो वही भारतीय मजदूर संघ का नारा है मजदूरो दुनिया को एक करो
इस अवसर पर भगवत सिंह ,महेन्द्र सिंह आसोप , किशन देवडा सुमित अग्रवाल गुलाब कुमार,अरुण देवडा गोविंद कुमावत अजय रावल दिनेश माधव,दिनेश सुथार पदमा राम भवानी सिंह राणावत हिमांशु परिहार, कैलाश सुथार मोहन दहीया विनोद प्रजापत ,विशाल बोराणा,सिद्धार्थ परिहार मयूर सोलंकी प्रवीण,पदमा रामजी, सहित अन्य कार्यकर्ता ने अपने अपने घरों पर भारतीय मजदूर संघ का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाये l
