• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,तीनों पेट्रोल पंप बंद,किल्लत से यात्री किसान सहित आमजन परेशान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,तीनों पेट्रोल पंप बंद,किल्लत से यात्री किसान सहित आमजन परेशान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत तीनों पेट्रोल पंप बंद,किल्लत से यात्री किसान सहित आमजन परेशान

तखतगढ 19 मई (खीमाराम मेवाडा) 28 फरवरी यानी पिछ्ले 60 दिनो से अमेरिका इरान के बिच जारी युद्ध के कारण पुरा देश पेट्रोल- डीजल की संकट मे जुज रहा है। लेकिन वही पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब देश के गांव गांव ढाणी तक खडी होने लगी है। जिस का सीधा असर किसान वगॅ और दिहाड़ी मजदूरो की रोजी-रोटी पर संकट खडे होते नजर आने लगा है। इसी कड़ी मे तखतगढ़ नगर में बिती रात्री पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत होते ही पंप मालिको ने पेट्रोल-डीजल देने से मना कर दिया और मंगलवार सुबह से तीनों पेट्रोल पंप बंद रहने से पेट्रोल-डीजल की गंभीर किल्लत खड़ी हो गई है।

पंप कर्मचारियों ने आगे से सप्लाई नहीं आने की बात कही, जबकि एक संचालक ने मशीन खराब होना कारण बताया। ईंधन नहीं मिलने से दूरदराज से एनएच होते हुए आवागमन करने वाले यात्रीयो, व्यापारीयो एव आसपास के छोटे बडे वाहन चालकों और किसान वगॅ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मे कई लोग पेट्रोल नहीं मिलने पर अपनी मोटरसाइकिल पैदल खींचते नजर आए। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुमेरपुर शहर में सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। और पिछले पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब चार रुपए तक बढ़ने की बात भी बताई जा रही है। वाहन चालको ने आगे और बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त की है। मामले को लेकर रसद विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की जा रही है। मौके पर एडवोकेट भवरलाल मीणा का कहना है। कि यह हालात पुरे देश मे बन चूके है। जिस से रोजमर्रा को दिहाड़ी मजदूर के लिए रोजी रोटी के संकट आ गया है। क्यो की पेट्रोल बिना दुपहिया वाहन चलेगा नही तो दुरदराज मजदूरी पर कैसे जा पाएगे।

अगर इसी तरह स्थिति बनी रही तो सभी रोजमर्रा के कार्य बंद हो जाएंगे। और आमजन के रोजी-रोटी का भयंकर संकट खड़ा हो सकता है। डीजल के बिना लोगों की दिनचर्या धुरी है। किसान वर्ग बिना डीजल कृषि कार्य भी नहीं कर पाएंगे खेतों में घास सूख जाएगी। उन्होंने पेट्रोल डीजल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कहां की जब तक पांच राज्यों में चुनाव नहीं हुए थे तब तक कंट्रोल था लेकिन चुनाव के बाद अब लगातार पेट्रोल डीजल गैस में बढ़ोतरी कर रहे हैं।

सरकार की नीतियां है जो जनता के पक्ष में नहीं है। ईरान अमेरिका कंट्री में युद्ध तो पहले से चले आ रहे हैं लेकिन डीजल पेट्रोल को लेकर ऐसा संकट कभी पैदा नहीं हुए थे लेकिन देश की जो नीतियां है। जो नीति निर्धारक है। उनकी कार्य प्रणाली अच्छी नहीं है। इस से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। कार्यक्रम चालक गोविदराम ने बताया की मे आहोर से सुमेरपुर जा रहा हूं लेकिन आहा से लेकर तखतगढ़ तक सभी पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल नहीं मिला और सभी जगह पेट्रोल डीजल नहीं होने की बात कही जा रही है। आप मेरी का रिजर्व में चल रही है तो परेशानी तो है ही।

Previous Post

ईदुलजुहा पर्व के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए

Next Post

सोजतसिटी- अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 189 कार्टुन बरामद, पाउडर की आड में गुजरात में शराब तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, ट्रैलर जब्त

Next Post
सोजतसिटी- अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 189 कार्टुन बरामद, पाउडर की आड में गुजरात में शराब तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, ट्रैलर जब्त

सोजतसिटी- अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 189 कार्टुन बरामद, पाउडर की आड में गुजरात में शराब तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, ट्रैलर जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page