• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ईदुलजुहा पर्व के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

ईदुलजुहा पर्व के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए

पाली, 19 मई। जिले में 28 मई को ईदुलजुहा का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्थानाएं रखने के लिए 21 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।

जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र पाली के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट पाली को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया। इसी प्रकार पाली शहर के लिए तहसीलदार पाली, ग्राम खैरवा के लिए नायब तहसीलदार पाली, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्ररोहट के लिए एसडीएम रोहट, कस्बा रोहट के लिए तहसीलदार रोहट, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र बाली के लिए एसडीएम बाली, फालना पुलिस थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार बाली, उप तहसील क्षेत्र, बेडा व नाणा के लिए नायब तहसीलदार बेडा, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर के लिए एसडीएम सुमेरपुर, साण्डेराव पुलिस थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार सुमेरपुर, ग्राम चाणोद के लिए नायब तहसीलदार तखतगढ़, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देसूरी के लिए एसडीएम देसूरी, ग्राम सादडी, घाणेराव, नाडोल के लिए तहसीलदार देसूरी, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रानी के लिए एसडीएम रानी, कस्बा रानी स्टेशन के लिए तहसीलदार रानी, खिंवाडा पुलिस थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार खिंवाडा, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सोजत के लिए एसडीएम सोजत, कस्बा सोजत सिटी, सोजत रोड व बगडी नगर के लिए तहसीलदार सोजत, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन के लिए एसडीएम मारवड़ जंक्शन, पुलिस थाना सिरियारी क्षेत्र के लिए तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन एवं ग्राम आउवा के लिए नायब तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पाली को ईदुलजुआ पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण जिले की व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाये रखते हुए अपने नियुक्ति क्षेत्र में पर्व एवं नमाज के दौरान शांति व कानून व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक मजिस्ट्रेट विशेष संवेदनशील स्थानों पर अपने अधीनस्थ पदास्थापित भू अभिलेख निरीक्षण व पटवारी को तैनात कर शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी अपेक्षित उपाय सुनिश्चित करेंगे।


Previous Post

मोदरान में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली

Next Post

तखतगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,तीनों पेट्रोल पंप बंद,किल्लत से यात्री किसान सहित आमजन परेशान

Next Post
तखतगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,तीनों पेट्रोल पंप बंद,किल्लत से यात्री किसान सहित आमजन परेशान

तखतगढ़ में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,तीनों पेट्रोल पंप बंद,किल्लत से यात्री किसान सहित आमजन परेशान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page