PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
दो नंदी महाराज की आमने सामने भिड़ंत मे गिरा तालाब मे,नगरपालिका एव गौ रक्षक टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर
तखतगढ़ 9 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे नेहरू रोड से नाग चौक की तरफ जाने वाले तालाब के पुलिए पर गुरुवार सुबह दो नंदी महाराज के आपस मे लडते लडते एक नंदी महाराज तालाब मे गिर पड़े। नंदी महाराज के तालाब में गिरने की सनसनी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। और नगरवासीयो ने नंदी महाराज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सफलता विफल रहीं। दरअसल नगरवासीयो ने गौ रक्षक फोर्स टीम एव नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी।
जिस पर गौ रक्षक फोर्स टीम नगर पालिका सफाई निरीक्षक मुकेश माली जमादार अमृत वाल्मीकि जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुचे ओर रेस्क्यू शुरू किया। नगर पालिका टीम एव गौ रक्षक फोर्स टीम द्वारा जेसीबी मशीन एव रस्सी की सहायता से करीबन एक डेढ घण्टे रेस्क्यू चलाकर नंदी महाराज को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला गया।

