• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खिवान्दी-अमर शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ स्कूल का नामकरण,121 यूनिट हुआ रक्तदान, अतिथियों ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 9, 2026
in Local
0
खिवान्दी-अमर शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ स्कूल का नामकरण,121 यूनिट हुआ रक्तदान, अतिथियों ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

अमर शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ खिवान्दी स्कूल का नामकरण,121 यूनिट हुआ रक्तदान, अतिथियों ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

शहीद के पिता व भाई का भी किया गया सम्मान

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल की रही गरिमामयी उपस्थिति

तखतगढ 09 जुलाई(खीमाराम मेवाडा) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिवान्दी में अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवान्दी में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय नामकरण समारोह के साथ-साथ एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें युवाओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शिरकत कर शहीद की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कुल 121 यूनिट रक्तदान किया गया, जिन्हें अतिथियों ने प्रश्स्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से लबरेज सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान जोराराम कुमावत ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विशेष आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवान्दी का नामकरण बदलकर “शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवान्दी” करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की। इस अभिनंदनीय और संवेदनशील निर्णय के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा। इस गौरवमयी अवसर पर शहीद के माता-पिता श्रीमती भंवर कंवर एवं श्री जसवंत सिंह देवड़ा व भाई युवराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया।

समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इनमें पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह गलथनी, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह सांडेराव, कर्नल बाल सिंह, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति वीरेंद्रसिंह जैतावत, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल गजेंद्र सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाली चैन सिंह, फ्लाइट लेफिटनेट मनोज सैनी, स्वायर्ड लीडर अरूण आभा, फ्लाइट लैफ्टिनेंट संजीव तिवाड़ी, निरंजन देवड़ा सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पल के साक्षी बने।

Previous Post

तखतगढ-दो नंदी महाराज की आमने सामने भिड़ंत मे एक गिरा तालाब मे,नगरपालिका एव गौ रक्षक टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर

Next Post

सुमेरपूर। ग्राम पंचायत सिंदरू में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

Next Post
सुमेरपूर। ग्राम पंचायत सिंदरू में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

सुमेरपूर। ग्राम पंचायत सिंदरू में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page