
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
घांची के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त के बाद वाडॅवासीयो ने किया स्वागत
तखतगढ 13 मई;(खीमाराम मेवाडा) सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश के चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुशा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने तखतगढ़ सहित 7 मंडलों की घोषणा के बाद मंगलवार शाम को तखतगढ़ नगर के नागचौक स्थित एक निजी वाड़ी में तखतगढ़ नपा वार्ड नंबर 13 के पार्षद एव नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पारस घांची का निर्वतमान अध्यक्ष मनोज नामा एव नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत के सानिध्य में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एव पार्षद अंबा देवी, पार्षद राजेश कुमावत, पार्षद सुरेश सुथार, पार्षद जगदीश दमामी, सहित वाडॅवासीयो ने घांची का साफा एव माला पहनाकर स्वागत किया घांची ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया