PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एक ऐसा कार्य, जिसकी सराहना जितनी की जाए उतनी कम है,समाजसेवी परिहार ने सीएचसी तखतगढ मे शुद्ध पेयजल के लिए आधुनिक आर ओ प्लांट किया भेट
तखतगढ 19 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के समाजसेवी एवं राजस्थान के जानेमाने सुप्रसिद्ध सिंगर भजन कलाकार मनीष परिहार द्वारा राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एव उनके परिजनों सहित आमजन के लिए शुद्ध पेयजल एवं उत्तम सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आधुनिक आर.ओ. वाटर प्लांट स्थापित करवाया गया। जिसका शुक्रवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेवाल एवं चिकित्सा प्रभारी द्वारा विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया
अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों ने मनीष परिहार के सामाजिक सरोकारों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की भव्य प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के केवल लोगों की भलाई को अपना उद्देश्य बनाते हैं। कार्यक्रम उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल एवं डॉ. सुरेश चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
