PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के सदर थाना एरिया के उतवण गांव में शुक्रवार को एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में पाली के सत्यनारायण मार्ग निवासी लक्ष्मण दास (45) पुत्र टीकममल की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक उतवण गांव में मिनरल वॉटर के कैंपर भरने वाले के काम करता था। शुक्रवार सुबह पानी का पाइप इधर-उधर करने के दौरान तेज स्पीड से पाइप से पानी निकला। इससे वह असंतुलित होकर दीवार से टकरा गया।
हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी।


