• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर आयोजित ,शिविर मे लाभार्थियों को ऋण वितरण कर योजनाओं की दी जानकारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0
तखतगढ-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर आयोजित ,शिविर मे लाभार्थियों को ऋण वितरण कर योजनाओं की दी जानकारी

PALI SIROHI ONLINE

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर आयोजित ,शिविर मे लाभार्थियों को ऋण वितरण कर योजनाओं की दी जानकारी

तखतगढ 13 मई (खीमाराम मेवाडा ) जिला कलेक्टर द्वारा केन्द्र सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के शिविर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को आयोजित करवाने के निर्देश पर निर्देशों की पालना में बधुवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर का आयोजन नगर पालिका तखतगढ़ के सभा भवन में किया गया।

शाखा प्रबन्धक एस.बी.आई. वैभव जैन द्वारा उपस्थितं लाभार्थीयों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत तीन चरणों क्रमशः प्रथम ऋण 15000/- रू. द्वितीय ऋण 25000/- रू. तृतीय 50000/- रु. ऋण वितरण किये जाने तथा योजना सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई।

उपस्थित लाभार्थीयों द्वारा प्रथम ऋण अन्तर्गत 11 आवेदन किये गये। जिसमें प्राप्त आवेदनों की जांच कर सम्बन्धित बैकों को प्रेषित किये गये साथ ही त्वरित आवेदन का निस्तरण करते हुए लाभार्थी तरूण कुमार पुत्र नारायणलाल को प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक शिविर में वितरण किया गया।

उक्त शिविर में सहायक प्रबन्धक एस.बी.आई. दिनेश मीणा व सहायक कर्मी एस.बी.आई. कालूराम, असिस्टेंट ऑफिसर आर.एम.जी.बी. प्रीति, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला, कनिष्ठ सहायक गोपाराम चौहान, कनिष्ठ सहायक चन्द्रवीर सिंह, सहायक कर्मचारी सुरेश कुमार, ऑपरेटर भरत सिरवी एवं समस्त पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

पातावा में सड़क हादसा, बाइक के सामने अचानक स्वान आने से कोठार निवासी दम्पति घायल

Next Post

सांचौर के हाडेतर में ओला स्कूटी में लगी आग:चिंगारी निकलती देख चालक ने सड़क के साइड में खडा किया

Next Post
सांचौर के हाडेतर में ओला स्कूटी में लगी आग:चिंगारी निकलती देख चालक ने सड़क के साइड में खडा किया

सांचौर के हाडेतर में ओला स्कूटी में लगी आग:चिंगारी निकलती देख चालक ने सड़क के साइड में खडा किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page