• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पातावा में सड़क हादसा, बाइक के सामने अचानक स्वान आने से कोठार निवासी दम्पति घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पातावा में सड़क हादसा, बाइक के सामने अचानक स्वान आने से पति-पत्नी घायल

बाली। पातावा-सेवाड़ी मार्ग पर बाइक चालक के सामने अचानक स्वान आने से पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कोठार निवासी सादलाराम पुत्र देवासी अपनी पत्नी भली देवी के साथ बाइक पर कोठार से दांतीवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान पातावा-सेवाड़ी रोड पर अचानक एक स्वान बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे रिपोर्टर ओमप्रकाश परिहार ने तुरंत रुककर घायल दंपती की मदद की तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार करवाया।
हादसे के दौरान दोनों काफी घबरा गए। दुर्घटना में सादलाराम के सिर पर चोट लगी, वहीं भली देवी के पीठ और कंधे पर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Previous Post

बेडा-खेत मे लगी भीषण आग, अग्निशमन की सहायता से आग पर काबू पाया

Next Post

तखतगढ-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर आयोजित ,शिविर मे लाभार्थियों को ऋण वितरण कर योजनाओं की दी जानकारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page