• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ बांध में मां चामुंडा मंदिर पर भजन संध्या कल,-5वें मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
तखतगढ़ बांध में मां चामुंडा मंदिर पर भजन संध्या कल,-5वें मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ बांध में मां चामुंडा मंदिर पर भजन संध्या कल,-5वें मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

तखतगढ़ 27 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ बांध में जन जन के आस्था के रूप में मां चामुंडा मंदिर परिसर में मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में 5मेले में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, मंत्री जोराराम कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि दौरा प्रस्तावित है। मंदिर उपासक ललित परमार के सानिध्य में सुबह 8बजे तखतगढ़ नगर के रामकावावास से वरघोड़ा रवाना होगा। वरघोड़ा मेघवालों का वास से बंदारा गली होकर नागचौक से राउप्रावि नबंर 3 से होकर तखतगढ़ बांध पहुंचेगा।चामुंडा माता मडंल के तत्वावधान में मंगलवार से दो दिवसीय 5वें मेले को लेकर आयोजित भजन संध्या का आयोजन होगा।

भजन संध्या कलाकार रमेश माली पाली, महेन्द्रसिह पाली, मनिष परिहार तखतगढ़, लक्ष्मण तंवर बाड़मेर,किशोर पालीवाल सुमेरपुर,गोपाल जालोरी,शीतल वैष्णव आबूरोड, ममता व कविता भारती जोधपुर, सृष्टि जांगीड, कमलेश मारवाड़ी,विष्णु प्रजापत अपनी प्रस्तुतियां देगें।तखतगढ़ बांध में चामुंडा माता मंदिर के मेले को लेकर मित्र मंडल के पदाधिकारी अतिथियों व आमजन को पत्रिका से आमंत्रण पत्रिक से न्यौता दे रहे है।आबूराज के संत निरंजनगिरी महाराज, भक्तराज सादलाराम देवासी, मुकेश लुकड़ा, भंवरलाल परिहार, कांतिलाल हीरागर, सुरेश मकवाना सहित अन्य भक्तराज शिरकत करेगे। मेले में उदयपुर के जूना जरगाजी ट्रस्ट अध्यक्ष किशन मेघवाल,उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल,पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा,नितेश जैन शिवगंज, गौकुल हुकमाराम बागरा, दिनेश गोल,थाना प्रभारी शैतानसिंह, मनोज नामा शिरकत करेगें।

भोजन शाला का किया शुभ मुहूर्त- भक्तराज ललित परिहार के सानिध्य में सोमवार शाम को भोजन शाला की भट्टी का मुहूर्त किया गया। बुधवार को महाप्रसादूी का आयोजन होगा। मंदिर को आकर्षण रोशनी से सजाया गया हैं।

Previous Post

गंगावा में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान:ग्रामीणों ने 25 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और लगाने की मांग की, विभाग ने दिया आश्वासन बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा*

Next Post

पाली-SOG पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page