• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गंगावा में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान:ग्रामीणों ने 25 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और लगाने की मांग की, विभाग ने दिया आश्वासन बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा*

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
गंगावा में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान:ग्रामीणों ने 25 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और लगाने की मांग की, विभाग ने दिया आश्वासन बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा*

PALI SIROHI ONLINE

रावणा अमृत सिंह

*गंगावा में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान:ग्रामीणों ने 25 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और लगाने की मांग की, विभाग ने दिया आश्वासन बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।*
आहोर। जिले के आहोर ब्लॉक क्षेत्र स्थित गंगावा में बिजली की खराब व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने सहायक अभियंता विद्युत विभाग उम्मेदपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में बिजली की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की॥

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि गंगावा गांव में वर्तमान में केवल 25 KVA का ट्रांसफॉर्मर लगा है। गांव की बढ़ती आबादी और बिजली के बढ़ते उपयोग के कारण यह ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो रहा है।अत्यधिक लोड के कारण आए दिन बिजली ट्रिप हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, ओवरलोडिंग के कारण न केवल बिजली कटौती होती है, बल्कि ट्रांसफॉर्मर के बार-बार जलने या खराब होने का खतरा भी बना रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई और खेती-किसानी प्रभावित हो रही हैं


ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जाता या ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक यह समस्या हल नहीं होगी। ज्ञापन में ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि एक अतिरिक्त 25  केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए या वर्तमान 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को हटाकर उसके स्थान पर 63 केवीए का नया और उच्च क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए।उनका मानना है कि क्षमता वृद्धि से गांव को सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे बार-बार होने वाले फॉल्ट से राहत मिलेगी।इस पर सहायक अभियंता वैभव भाटी व कनिष्ठ अभियंता इन्द्र कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विभाग इस समस्या का जल्द संज्ञान लेगा ।अधिकारी ने कहा कि ओवरलोडिंग की जांच कराकर ग्रामीणों के राहत हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस मौक़े बालुदान देवल , रघुवीर सिंह चारण , कानदान देवल , जगताराम चौधरी, बंतिगाराम चौधरी, राजेन्द्र सिंह देवल , अविनाश देवल , दरगाराम चौधरी, महेन्द्र छीपा, माँगीलाल चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहें।

Previous Post

सोमेसर-सामूहिक विवाह सम्मेलन में 108 जोड़ों का हुआ परिणय, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद*

Next Post

तखतगढ़ बांध में मां चामुंडा मंदिर पर भजन संध्या कल,-5वें मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Next Post
तखतगढ़ बांध में मां चामुंडा मंदिर पर भजन संध्या कल,-5वें मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

तखतगढ़ बांध में मां चामुंडा मंदिर पर भजन संध्या कल,-5वें मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page